Gujarat: गुजरात के नासिक में 200 फीट गहरी खाई में गिरी यूपी की बस, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Gujarat Accident News: गुजरात के नासिक से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां उत्तर प्रदेश एक लग्जरी बस खाई 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 43 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डांग एसपी एसजी पाटिल ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4-4:15 बजे सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर हुआ है।

यहां उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। 48 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई है।
डांग एसपी ने बताया कि बाकी लोगों को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया था और बस क्रैश बैरियर तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
इस हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुषों की जान चली गई, जबकि 43 लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि मरने वाले लोग मध्य प्रदेश के निवासी थे। पुलिस के मुताबिक, बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी।
यह हादसा इतना भयानक था कि बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत हादसा स्थल पर पहुंच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications