Gujarat Local Bodies Election 2025: गुजरात नगर निकाय चुनाव में BJP को मिली प्रचंड जीत, कांग्रेस की शर्मनाक हार

Gujarat Local Bodies Election 2025: गुजरात नगर निगम चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने नगर निगम की अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करके जबदरस्‍त प्रदर्शन किया है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। सीधे तौर पर कहे तो कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कुल 68 नगर निगम में से, भाजपा ने 60 पर जीत हासिल की है और कांग्रेस ने एक सीट पर, समाजवादी पार्टी ने दो और अन्य ने 5 सीटें जीत हासिल की हैं याद रहे कांग्रेस के पास 13 नगर निगम थे, और वे एक पर सिमट कर रह गई है।

Gujarat Local Bodies Election 2025

बता दें गुजरात में कुल 214 सीटों पर नगर निकाय के पहले ही परिणाम आ चुके हैं। इसकी वजह है कि इन सीटों पर प्रत्‍याशी निर्विरोध चुन लिए गए है। चुनाव परिणाम से पहले ही भारतीय जनता पार्टी को गुजरात की 4 नगर पालिकाओं (भचाऊ, बांटवा, जाफराबाद, हालोल) में बहुमत मिल चुका था। 66 नगर पालिका के 461 वार्ड में से कुल 24 वार्ड से पहले ही प्रत्‍त्‍याशी निविर्रोध चुन लिए गए थे।

भाजपा को कितने वार्डों में मिली जीत?

वहीं तीन तालुका पंचायतों की 78 सीटों में से भाजपा ने 55, कांग्रेस ने 17 और अन्य ने छह सीटें जीतीं। 1912 वार्डों में से, भाजपा को 1402 वार्ड मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) सहित अन्य को 236 वार्ड मिले हैं और कांग्रेस 260 वार्ड हासिल करने में सफल रही है।

भाजपा की शानदार जीतपर क्‍या बोले केंद्रीय मंत्री?

गुजरात नगर निगम चुनाव नतीजे पर केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल का कहा ''आज की शानदार जीत के लिए लोगों को धन्यवाद। मोदी जी पर लोगों का भरोसा गुजरात और पूरे देश में देखा जा सकता है। हम 68 में से 68 नगर निगम जीतना चाहते थे, लेकिन दो सीटें समाजवादी पार्टी और एक कांग्रेस ने जीती और बाकी अन्‍य ने जीती है।

उन्‍होंने कहा इस बार सीटों में बढ़ोतरी हुई और हमने 60 सीटें जीती हैं, इसके अलावा अन्य पांच नगर निगमों में निर्दलीय जो जीत कर आए हैं उन्‍होंने भजापा का समर्थन करने के लिए कहा है, जिसके कारण 65 नगर निगमों में भाजपा का गठन होगा।

13 में से 1 पर सिमटी कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कांग्रेस के पास 13 नगर निगम थे, और वे एक पर आ गए। 65 नगर निगमों में भाजपा की सेवा होगी (जो निर्दलियों के समर्थन से अन्य नगर निगमों में सरकार चलाएगी)। 7 नगर पालिकाओं में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला और वे भी 68 में से 65 और 3 तहसील पंचायत और एक नगर निगम में हार गए, 96% स्ट्राइक रेट है। जो एक रिकॉर्ड है। "

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+