गुजरात में भयंकर हादसा: टक्कर के बाद टुकड़े-टुकड़े हो गई कार, हाईवे पर पलटा ट्रक, 2 की मौत
Gujarat News, अमरेली। गुजरात में बाबरा के गलकोटड़ी गांव के पास हाईवे पर एक कार की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हुई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ तब अंधेरा था। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार, गांधीधाम के 58 वर्षीय अब्दुल कुलसन महंमद कुरेशी मारुती वैन में सोडा बेचने का कारोबार करते थे। उसकी मशीन खराब होने की वजह से वो अपने 30 वर्षीय संबंधी इमरान नूरमहंमद के साथ उसका रिपेयरिंग करवाने के लिए भावनगर जा रहे थे। तभी हाइवे पर गलकोटड़ी के पास उनकी कार की एक ट्रक के साथ टक्कर हुई। जिसमें दोनों की वहीं पर मौत हो गई। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें सिर्फ शव दिखे। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया।

फ़िलहाल स्थानीय पुलिस इस घटना के बारे में जांच कर रही है, कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। बताया जा रहा है कि तोतिंग ट्रक के साथ यह टक्कर हुई। इस जोरदार टक्कर में कार के चिथड़े उड़ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications