गुजरातः ​​​​​​​वडोदरा की नाइट्रेट कंपनी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 10 घायल

वडोदरा, 02 जून: गुजरात में वडोदरा जिले के नंदेसरी इलाके में दीपक नाइट्रेट नाम की एक कंपनी में गुरुवार दोपहर ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी के अनुसार ब्लास्ट एक बाॅयलर में हुआ था। इसके बाद आग पूरे प्लांट में फैल गई और इसकी चपेट में आकर दो और बाॅयलर फट गए। एक के बाद एक 8 धमाके सुने गए। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, फायर बिग्रेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

 Gujarat: Fire breaks out at Deepak Nitrite GIDC plant in Vadodara

वडोदरा जिले के नंदेसरी इलाके में गुरुवार दोपहर दीपक नाइट्रेट नाम की एक कंपनी के एक बॉयलर में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर दो और बॉयलर फट गए। एक के बाद एक 8 धमाके सुने गए। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद यहां भीषण आग लग गई। हादसे में 10 से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर मौजूद है।

आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गई हैं। हादसे के चलते वडोदरा हाईवे बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फिलहाल फैक्ट्री के बाहरी हिस्से की आग पर काबू पा लिया गया है। अभी भी प्लांट के अंदर कई हिस्सों में आग धधक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+