Gujarat election: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे गोपाल इटालिया और मनोज सोरठिया
Aam aadmi party gujarat candidates: गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार घोषित कर रही हैं। आम आदमी पार्टी 150 से ज्यादा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 'आप' के चीफ अरविंद केजरीवाल ने अभी फिर उम्मीदवारों की घोषणा की और कहा कि गोपाल इटालिया सूरत में कतरगाम विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और मनोज सोरथिया करंज विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।
Recommended Video

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को ही चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 12वीं सूची की घोषणा की थी, जिसमें सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। अब आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि, 'राजनीति में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।' उन्होंने कहा कि, गुजरात में हमारे प्रदेश अध्यक्ष और लोकप्रिय युवा नेता गोपाल इटालिया सूरत में कतरगाम विधानसभा के लिए चुनाव लड़ेंगे और राज्य महासचिव मनोज सोरथिया करंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों की सूची की घोषणा भी की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा गुजरात में आप के स्टार प्रचारक हैं। क्रिकेटर और पंजाब के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी स्टार प्रचारक के तौर पर गुजरात में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और गुजरात में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, मनोज सोरथिया, अल्पेश कथिरिया और युवराज जडेजा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। पंजाब सरकार की दो महिला मंत्रियों बलजिंदर कौर और अनमोल गगन मान का नाम भी गुजरात के लिए आप के स्टार प्रचारकों की सूची में है।












Click it and Unblock the Notifications