भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया, गुजरात में जनता क्यों बीजेपी को वोट करेगी ?
Gujarat Elections में भाजपा-कांग्रेस के बीच जुबानी जंग का दौर जारी है। बीजेपी चीफ JP Nadda Rahul Gandhi पर हमलावर हैं। नड्डा ने Narmada Dam और Medha Patkar पर भी बयान दिया।
गुजरात में पहले चरण की वोटिंग में महज 6 दिनों का समय बाकी है। नेताओं के बीच जुबानी जंग का दौर जारी है। बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा है कि गुजरात में इस बार रिकॉर्ड मार्जिन से जीत मिलने वाली है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येेद्र जैन और मनीष सिसोदिया पर हमला करने के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एक्टिविस्ट मेधा पाटकर को भी आड़े हाथों लिया।

BJP को क्यों वोट करेगी जनता
बुधवार को सूरत में आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मुझे विश्वास है कि गुजरात इस बार रिकॉर्ड तोड़ेगा। गुजरात कई क्षेत्रों में विकसित और उभरा है, यही कारण है कि लोग हमें फिर से वोट देंगे।
गुजराती विरोधी है कांग्रेस
उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर के शामिल होने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, मेधा पाटकर हमेशा से विकास विरोधी रही हैं। राहुल गांधी उनके बगल में खड़े हैं इसका मतलब है कि वह भी गुजराती विरोधी हैं।
AAP नेताओं को आड़े हाथ लिया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, मनीष सिसोदिया को शर्म आनी चाहिए कि सत्येंद्र जैन बीमारी के नाम पर एक बलात्कारी से मसाज करवा रहे हैं। नड्डा ने सवाल किया कि सत्येंद्र जैन को अब तक जमानत क्यों नहीं मिली ? क्या पर्याप्त वकील नहीं हैं ? उन्होंने कहा कि जैन गंभीर मामले में जेल में हैं इसलिए जमानत मिलना मुश्किल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications