Gujarat Elections: गांधीनगर दक्षिण से अल्पेश ठाकोर ने भरा पर्चा, कहा-' इस बार भी BJP को मिलेगा जनता का प्यार'
गुजरात की 168 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया इस वक्त जारी है। प्रदेश में वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को दो चरण में होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। इसी बीच गुरुवार को गांधीनगर दक्षिण से भाजपा ने अप्लेश ठाकोर ने नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल भी मौजूद थे। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हम इस बार भी लोगों का प्यार जीतने की कोशिश करेंगे।

गुजरात में भाजपा कर रही है विकास की राजनीति
नामांकन के बाद अल्पेठ ठाकोर ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार फिर भाजपा को जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कोई चुनौती नहीं है, वे टुकड़े-टुकड़े हैं। कांग्रेस की तरफ से जातिगत मुद्दों को हवा देकर राजनीति की जा रही है।
मोरबी हमले को लेकर आप ने भाजपा पर बोला हमला
गुजरात के मोरबी में हुए ओवरब्रिज हादसे को लेकर आप आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से लापरवाही बरतते हुए घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल के मरम्मत का काम दिया गया। वहीं, सरकार की तरफ से इसके लिए टेंडर भी नहीं निकाला गया और न ही प्रक्रियाओं को पालन किया गया। गुजरात की जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आप को वोट करिए....बस 5 साल आप लोग आप को दे दीजिए, काम नहीं करूंगा तो दोबारा वोट नहीं मागूंगा।
गुजरात फतह करने को लेकर पार्टियां कर रही हैं जमकर प्रचार
गुजरात का किला फतह करने के लिए राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस, भाजपा और आप ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। विपक्षी पार्टियों की तरफ से गुजरात चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा सहित मोरबी हादसे के मुद्दे को उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, पूर्व सीएम के बेटे को बनाया बयाड उम्मीदवार












Click it and Unblock the Notifications