गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, पूर्व सीएम के बेटे को बनाया बयाड उम्मीदवार
गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की आखिरी लिस्ट, पूर्व सीएम के बेटे को बनाया बयाड उम्मीदवार
Gujarat Assembly Elections 20022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी चौथी और आखिरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस चौथी लिस्ट में कांग्रेस में 37 नए उम्मीदवारों के नाम हैं।

एनसीपी के लिए कांग्रेस ने छोड़ी हैं ये सीटें
गौरतलब है कि कांग्रेस ने राष्ट्रवादी पार्टी के लिए जिन तीन सीटों को छोड़ा है उसमें एनसीपी ने उमरेठ आनंद जिला से, नरोदा अहमदाबाद, और देवगढ़ बरिया दाहोद जिला से चुनाव लड़ेगे।
कांग्रेस ने इन्हें मैदान में उतारा
वहीं कांग्रेस की इस अंतिम सूची में कांग्रेस ने पालनपुर से महेश पटेल, गांधीनगर उत्तर से वीरेंद सिंह वाघेला और वड़ोदरा शहर से जी परमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कालोल से प्रभाव सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
दिसंबर के पहले सप्ताह में दो चरणों में होगा मतदान
बता दें गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा। जिसमें पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर को और दूसरे चरण का चुनाव पांच दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
Congress releases the final list of 37 candidates for Gujarat Assembly polls. pic.twitter.com/XbuKhRerP9
— ANI (@ANI) November 16, 2022












Click it and Unblock the Notifications