Gujarat Election: केशव प्रसाद ने उठाया श्रद्धा हत्याकांड का मामला, बोले- आखिर क्यों प्रियंका इसपर चुप हैं?
Gujarat Election Priyanka Gandhi Keshav Prasad Maurya: दिल्ली में जिस तरह से अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर को आफताब पूनावाला ने मौत के घाट उतारा और उसके शव को 35 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया उसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में हैं। अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर इस मामले को लेकर तीखा हमला बोला है और सवाल खड़ा किया है कि आखिर क्यों वह इस पूरे मुद्दे पर चुप हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की प्रियंका गांधी कहती हैं कि बेटी हूं लड़ सकती हूं, लेकिन यहां इन लोगों ने एक शब्द तक इस पूरी घटना पर नहीं कहा। आखिर क्यों ये लोग चुप हैं। क्योंकि इन लोगों को डर है कि अगर इस मुद्दे पर कुछ भी बोलेंगे तो उनका वोट बैंक घट जाएगा। ये लोग सहूलियत की राजनीति करते हैं। बता दें कि गुजरात में दो चरण में मतदान होगा। 1 और 5 दिसंबर को प्रदेश में मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतों की गणना होगी।
गौर करने वाली बात है कि श्रद्धा और आफताब मुंबई से भागकर दिल्ली आए थे। दोनों यहा लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। मई माह में आफताब ने श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके उसे कई दिनों तक फ्रिज में रखा रहा। धीरे-धीरे वह शव के टुकड़ों को दिल्ली के मेहरौली के जंगल में फेंकता रहा। अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है, आफताब पुलिस की हिरासत में और उसका जल्द ही नार्को टेस्ट होगा।












Click it and Unblock the Notifications