Kanchan Jariwala की उम्मीदवारी के मुद्दे पर मनीष सिसौदिया की अगुवाई में EC से मिले AAP नेता, क्या निकलेगा हल?

Kanchan jariwala gujarat politics: गुजरात से सूरत (पूर्व) के उम्मीदवार कंचन जरीवाला के गायब होने के मामले में आम आदमी पार्टी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाए। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, कंचन जरीवाला को भाजपा वालों ने किडनैप कर लिया था। मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर कई गंभीर आरोप भी लगाए।

Recommended Video

    Gujarat: Surat से AAP उम्मीदवार Kanchan Jariwala लापता, BJP पर अपहरण का आरोप | वनइंडिया हिंदी*News
    कंचन जरीवाला- गुजरात का मामला

    कंचन जरीवाला- गुजरात का मामला

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आप प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने सूरत पूर्व के उम्मीदवार पर अपनी उम्मीदवारी वापस लेने और एक अज्ञात स्थान पर ले जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। ईसीआई की ओर से बताया गया कि, वारंट के अनुसार, पूछताछ और कार्रवाई करने के लिए सीईओ गुजरात को एक प्रतिनिधित्व भेजा गया है।

    'हमारे उम्मीदवार को अगवा किया गया'

    'हमारे उम्मीदवार को अगवा किया गया'

    आप नेता मनीष सिसोदिया का कहना है कि, गुजरात से सूरत (पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला को रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय ले जाया गया। उन्हें 500 से अधिक पुलिसकर्मियों ने घेर लिया था और अब उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव डाला जा रहा है। सिसौदिया ने आज शाम को यह भी कहा कि, कंचन जरीवाला को आखिरी बार कल आरओ कार्यालय में देखा गया था। उन्होंने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया गया। आप नेता मनीष सिसोदिया बोले कि, इससे चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं।

    उनका परिवार कल से लापता: केजरीवाल

    उनका परिवार कल से लापता: केजरीवाल

    मनीष सिसोदिया जैसा बयान अरविंद केजरीवाल का भी आया। केजरीवाल ने कल सवाल उठाते हुए कहा था कि, सूरत (पूर्व) से हमारा प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता हैं। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की, लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। क्या उनका अपहरण कर लिया गया है?'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+