गुजरात: कई जगहों से हजारों करोड़ की ड्रग्‍स जब्त, अकेले भरूच में ₹1383 Cr की मिली

भरूच। सबसे महंगी व नशीली मानी जाने वाली मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (Methylenedioxymethamphetamine) जिसे एमडी ड्रग्‍स कहा जाता है, का गुजरात में बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। कल वडोदरा में एक फैक्‍ट्री पर छापा मारा गया, जहां केमिकल की आड़ में एमडी ड्रग्‍स तैयार की जाती है। पुलिस टीम को वहां से करीब 200 किलो एमडी ड्रग्‍स मिली। उसी तरह अंकलेश्‍वर से भी 500 किलो ड्रग्‍स मुंबई से आई सेल ने बरामद की, जिसकी कीमत 1 हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा बताई जा रही है।

Recommended Video

    Gujarat: Bharuch में Drug Factory का खुलासा, 1,026 करोड़ रुपए की ड्रग जब्त | वनइंडिया हिंदी | *News
    हजारों करोड़ की ड्रग्‍स जब्त

    हजारों करोड़ की ड्रग्‍स जब्त

    अलग-अलग स्‍थानों पर मिली मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्‍स की खबरों से अब तहलका मचा हुआ है। विपक्षी दलों को नेता सत्‍तारूढ़ भाजपा से सवाल कर रहे हैं। वहीं, महाराष्‍ट्र और गुजरात दोनों राज्‍य की पुलिस विभिन्‍न एजेंसियों के साथ पूरे प्रकरण की तह में जाने में जुटी हैं। आज भरूच की डीएसपी लीना पाटिल ने बताया कि, सूबे में बड़ी मात्‍रा में मेफेड्रोन (एमडी) पकड़ी गई है। उन्‍होंने कहा, ''हमने जीआईडीसी पनोली क्षेत्र सहित कई जगहों पर चेकिंग की। जहां से 1,383 करोड़ रुपये की एमडी जब्त की गई है। जिसमें 1,300 लीटर तरल और 82.3 किलो पाउडर के रूप में मिली। मौके से 2 लोगों को हिरासत में लिया गया।

    यहां मिली 1,026 करोड़ रुपये की 513Kg ड्रग्‍स

    यहां मिली 1,026 करोड़ रुपये की 513Kg ड्रग्‍स

    डीएसपी लीना पाटिल ने कहा कि,' इससे पहले, एएनसी ने भी मेफेड्रोन (एमडी) की फैक्‍ट्री पर छापा मारा और तकरीबन 1,026 करोड़ रुपये की 513 किलोग्राम ड्रग्‍स जब्त कीं। उस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।'
    खबरों के अनुसार, पूरे मामले में अब 6-7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    बहुत महंगी होती हैं ये ड्रग्‍स

    बहुत महंगी होती हैं ये ड्रग्‍स

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, एमडी ड्रग्स का पूरा नाम मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (Methylenedioxymethamphetamine) है। इसे आमतौर पर ecstasy या इसके शॉर्ट फॉर्म MDMA से जाना जाता है।

    बहुत नशीली होती है

    बहुत नशीली होती है

    बताया जाता है कि, जो व्यक्ति MDMA लेता है यह उस पर भावनात्मक रूप से प्रभाव डालती है। MDMA उत्साहित करने, भ्रामक स्थितियां पैदा करने, शक्ति और सुकून महसूस कराने का काम करती है। बी-टाउन के लोग इसी का इस्‍तेमाल करते पाए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+