राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग से बचने कांग्रेस ने गुजरात से 37 विधायकों को जयपुर भेजा, 5 ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद. गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा के बीच खींचतान जारी है। हॉर्स ट्रेडिंग से चिंतित कांग्रेस अपने विधायकों को छुपाने में लगी है, इसलिए बीते 2 दिनों में 37 विधायकों को राजस्थान भेज चुकी है। इन विधायकों को जयपुर में ठहराया गया है। वहीं, अब तक 5 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। अगर कांग्रेस के 5 विधायकों के इस्तीफे स्पीकर ने मंजूर किए तो उसके पास जिग्नेश मेवाणी समेत 69 विधायक बचेंगे। जबकि, गुजरात में 1 राज्यसभा सीट जीतने के लिए 36 विधायकों का आंकड़ा होना जरूरी है। यहां कुल 180 विधायक हैं, जिनमें से 103 भाजपा के पास हैं। 5 विधायकों के इस्तीफा देने से पहले तक कांग्रेस के पास 72 का आंकड़ा था।

गुजरात में 26 मार्च को 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

गुजरात में 26 मार्च को 4 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को भाजपा के संपर्क में नहीं आने देने की पूरी कोशिश कर रही है। सभी विधायकों को मोबाइल न रखने की हिदायत दी गई है। कहा गया है कि, वे परिवार या परिचित से मुलाकात भी नहीं कर सकते। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को कांग्रेस हाईकमान सबसे सुरक्षित मानकर चल रही है, इसलिए गुजरात से विधायकों को जयपुर के दिल्ली रोड स्थित शिव विलास के कमरों में ठहराया है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Elections: Gujarat की 4 सीटों पर BJP और Congress में कांटे की टक्कर | वनइंडिया हिंदी
    कांग्रेस ने इन विधायकों को राजस्थान पहुंचाया

    कांग्रेस ने इन विधायकों को राजस्थान पहुंचाया

    गुजरात से राजस्थान लाए गए विधायकों में गांधीनगर उत्तर से सी.जे. चावड़ा, धोराजी विधायक ललित वसोया, पाटणं से किरीट पटेल, सोमनाथ से विमल चुडासमा, मंगरोल से बाबू वाजा, मोदासा से राजेंद्र ठाकोर, देवदार से शिवा भूरिया, जसु पटेल, दासादा से नौसाद सोलंकी, कलावाड़ से प्रवीण मुछडीया, तलाजा से कनु बारैया, आनंद से कांति परमार, कपाड़वंज से कालू डाभी, झालोद से भावेश कटारा, दाहोद से वजे सिंह पाणेद्रा, गरबादा से चंद्रिका बारैया, पदरा से जसपाल ठाकोर, करजान से अक्षय पटेल, संदेश सोलंकी शामिल हैं। इनके अलावा वीरमगाम से लखाभाई भरवाड़, सोजित्रा से पूनम परमार, वाव के विधायक जिनी बेन ठाकुर एवं अन्य विधायक भी राजस्थान भेज दिए गए हैं।

    इन विधायकों ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

    इन विधायकों ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

    कांग्रेस के कुल विधायकों में जिन विधायकों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया, उन विधायकों के नाम प्रवीण मारू, मंगल गावित, सोमाभाई पटेल, जेवी काकड़िया और प्रद्युम्न जडेजा हैं। जिनमें से स्पीकार ने गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एक पर कल निर्णय नहीं हो पाया था। ​वर्तमान में राजेंद्र त्रिवेदी गुजरात विधानसभा के स्पीकर हैं।

    संख्या बल के हिसाब से बराबर की टक्कर

    संख्या बल के हिसाब से बराबर की टक्कर

    राज्यसभा चुनाव के लिए यदि कांग्रेस अपने सभी मौजूदा विधायकों को अपने पक्ष में वोट करवाने में सफल रही तो 4 में से दो सीटें जीत सकती है। यानी, संख्या बल के हिसाब से 2 सीटों पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस जीतती नजर आ रही है। 4 सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव के लिए, भाजपा ने अभय भारद्वाज, रमीवा बेन बारा, नरहरि अमीन और कांग्रेस ने शक्ति सिंह गोहिल और भरत सिंह सोलंकी प्रत्याशी बनाया है।

    भाजपा का दावा- हम 3 सीटों पर जीतेंगे

    भाजपा का दावा- हम 3 सीटों पर जीतेंगे

    वहीं, भाजपा आलाकमान को भरोसा है कि, संख्या बल के हिसाब से बराबर की टक्कर के बावजूद वे राज्य में राज्यसभा की 3 सीटें कब्जा लेंगे। कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों ने राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया था। कांग्रेस विपक्ष में है और भाजपा सत्ता में, लेकिन दोनों ही 2-2 राज्यसभा सीटें जीत सकती हैं। जबकि, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत कई भाजपा नेता कह रहे हैं भाजपा 3 सीटें जीत लेगी।

    विजय रूपाणी और अमीन ने कही यह बात

    विजय रूपाणी और अमीन ने कही यह बात

    मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा है कि पार्टी के पास विधायकों की पर्याप्त संख्या है। हां, हमें कांग्रेस की जीत को लेकर आशंका है जो उनके चेहरे पर दिख रही है। बकौल रूपाणी, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तरह पूरे देश में कांग्रेस की अब यही हालत है। भाजपा गुजरात में राज्यसभा की तीनों सीट आसानी से जीतेगी। तीनों उम्मीदवार पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता हैं।'

    'कांग्रेसी विधायकों के वोट भाजपा को दूंगा'

    'कांग्रेसी विधायकों के वोट भाजपा को दूंगा'

    भाजपा प्रत्याशी के रूप में फार्म भरने वाले नरहरि अमीन ने कहा, "मैं पहले कांग्रेस में था। वहां मैंने बहुत पीड़ा झेली। अब कांग्रेसी विधायकों से मिलकर उन्हें समझाऊंगा। फिर, अपनी जीत के लिए वोट लूंगा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+