महिला के साथ रंगरलियां मना रहे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री, पत्नी ने पहुंच कर दी धुनाई, वायरल किया VIDEO
अहमदाबाद, 02 जून: गुजरात के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रहे भरतसिंह सोलंकी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी ने उन्हें एक महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो उनकी पत्नी रेशमा पटेल ने बनवाया है। गौरतलब है कि भरत सिंह सोलंकी और उनकी पत्नी के रिश्ते आए दिन सुर्खियों मे बने रहते हैं। भरत सिंह सोलंकी का अपनी पत्नी रेशमा पटेल के साथ कुछ साल से विवाद चल रहा है। उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी भी दे रखी है।

कांग्रेस नेता दूसरी महिला के साथ कमरे में थे बंद
वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता भरत सिंह सोलंकी किसी लड़की के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान उन्हें उनकी पत्नी ने रंगेहाथों पकड़ लिया। वीडियो में भरत सिंह सोलंकी टी-शर्ट और हाफ पैंट पहने दिख रहे हैं। उनके साथ कमरे में रही लड़की लोअर और टी-शर्ट में दिख रही है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर कांग्रेस नेता पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लग रहा है।

रेशमा ने महिला की कर दी धुनाई
अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए रेशमा कुछ लोगों के साथ उस घर में पहुंची थी, वहां पति और दूसरी महिला को देख वो भड़क जाती हैं। गुजराती में कुछ भला-बुरा कहने ली। इस दौरान रेशमा सोलंकी ने उस महिला को थप्पड़ भी जड़ दिए। इस दौरान रेशमा पटेल के साथ गए लोग महिला का वीडियो शूट कर लेते हैं। वहीं महिला किसी तरह से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है। इसी बीच रेशमा महिला के करीब जाकर उसे एक थप्पड़ जड़ देती हैं।

पति-पत्नी के बीच कई सालों से चल रहा है विवाद
वीडियो में भरत सिंह सोलंकी की पत्नी रेशमा पटेल अपने पति के साथ-साथ उस लड़की को भी डांटती दिख रही है। गुजराती भाषा में यह कहती सुनाई दे रही कि ये तुम्हारे बाप की उम्र का है, जरा सी शर्म नहीं आई तुम दोनों को। इसके बाद रेशमा उस लड़की के बालों को पकड़कर खींचते हुए दिख रही हैं। भरत सिंह सोलंकी और रेशमा के बीच यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी पति-पत्नी एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते रहे हैं।

रेशमा ने तलाक लेने से किया इनकार
कुछ महीने पहले ही भरत सिंह सोलंकी पर पत्नी रेशमा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। पति-पत्नी के बीच रिश्तों को लेकर कानूनी लड़ाई भी चल रही है। वहीं तलाक की अर्जी पर रेशमा का कहना है कि मैं किसी भी सूरत में भरत सिंह सोलंकी को तलाक नहीं दूंगी।
रेशमा ना लगाया मारपीट और घर से निकालने का आरोप
रेशमा ने आरोप लगया है कि उनके पति उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। आए दिन उनके साथ मारपीट करते थे। कई बार तो घर से बाहर भी निकाल दिया था। वे अपने राजनीतिक रसूख व प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। रेशमा का कहना है कि, जब बार-बार विवाद हो रहा था, तब घर ली इज्जत पर आंच न आए, इसलिए मैं विदेश चली गई। लेकिन जब कुछ दिन बाद वापस लौटी तो उम्मीद थी कि पति बदल गए होंगे लेकिन उन्होंने फिर मारपीट की और घर से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications