गुजरात: कांग्रेस नेता का 22 वर्षीय बेटा तालाब में मृत मिला, 4 दिन से गायब था, परिजनों ने कहा- हत्या हुई

वडोदरा। गुजरात में सावली तालुका से कांग्रेस के पूर्व प्रमुख तथा मंजूसर गांव के रहने वाले विजयसिंह वाघेला के लापता बेटे का पता चल गया है। अब उसकी लाश मिली है, जिसे एक तालाब से निकाला गया। लड़का 22 साल का था और उसका नाम कुलदीपसिंह वाघेला था।

gujarat congress leaders 22 year old son missing, found dead after days by vadodara police

परिजन उसकी साजिशन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वह कई दिनों से लापता था। लोगों ने उसे बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला था। उसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी। पुलिस ने उसे खोजा। उसका शव अलिंद्रा गांव के तालाब से बरामद हुआ, जिससे सनसनी फैल गई है। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि, आखिर कैसे उसकी मौत हुई, क्या उसे किसी ने जिंदा तालाब में फेंका था या पहले हत्या की गई? रहस्य बरकरार है।

पुलिस ने बताया कि, मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और भादरवा पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, चार-पांच दिन से लड़का मिल नहीं रहा था। अब उसकी लाश मिली है और उसकी मृत्यु के कारणों की जांच के लिए भादरवा पुलिस जुटी है। वहीं, परिजनों को हत्या का संदेह है। ऐसे में पुलिस टीम यह भी जांच में जुटी है कि अगर हत्या हुई है तो आखिर अपहरण और हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है। वहीं, इस घटना में कौन-कौन शामिल हो सकते हैं। कुल मिलाकर, पुलिस द्वारा जांच पूरी होने या आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा संभव है।

जानकारी के मुताबिक, वडोदरा जिले के सावली तालुका कांग्रेस के पूर्व प्रमुख और मंजूसर गांव के निवासी विजयसिंह वाघेला के जिस बेटे की मौत हुई है, वो जेसीबी किराए पर देता था। यह बात पिता ने पुलिस को बताई कि उनके बेटे कुलदीपसिंह वाघेला का जेसीबी किराए पर देने का व्यवसाय है। माना जा रहा है​ कि, जिस किसी ने उसे निशाना बनाया होगा वो कोई परिचित ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+