कोरोना की तीसरी लहर पर बोले CM रूपाणी- मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी, 1800 मीट्रिक टन कर बढ़ेगी क्षमता

गांधीनगर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संभावित खतरे के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि, प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। रूपाणी ने कहा कि, राज्य सरकार प्रेशर स्विंग एड्सॉर्प्शन (पीएसए) प्लांट, लिक्विड ऑक्सीजन टैंक, ऑक्सीजन सिलेंडर, परिवहन व्यवस्था में आवश्यक वृद्धि कर रही है। जिससे राज्य की मेडिकल ऑक्सीजन क्षमता को 1800 मीट्रिक टन तक ले जाया जाएगा।

Gujarat CM Vijay Rupani on the third wave of Coronavirus, says- there will be no shortage of medical oxygen, the capacity will increase by doing 1800 metric tons

मुख्यमंत्री ने गांधीनगर से अहमदाबाद स्थित एसजीवीपी होलिस्टिक हॉस्पिटल में 13 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन टैंक का ई-लोकार्पण करते हुए मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, गुजरात में कोरोना की दूसरी लहर में एक लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमितों को वायरस के संक्रमण से मुक्त किया गया, लेकिन अन्य राज्यों की तरह गुजरात में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। रूपाणी ने कहा कि, हमारे राज्य ने कोरोना की दोनों लहरों का मजबूती से मुकाबला किया और अब कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने के लिए भी तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवा-उपचार के लिए एसजीवीपी हॉस्पिटल की स​क्रियता की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में आए चक्रवाती तूफान तौकते के बाद भी राहत कार्यों एवं अन्य शैक्षणिक व सामाजिक कार्यों में एसजीवीपी संस्थान ने गहनता से जनसेवा की।

बीते रोज काफी कम कोरोना मरीज मिले
गुजरात में कोरोना वायरस के नए मरीज मिलने की दर अब बहुत कम हो गई है। बीते 24 घंटों के दरम्यान यहां कोरोना के 135 मरीज ही मिले। जिनमें से 30 नए मरीजों की पुष्टि अहमदाबाद शहर में हुई। जबकि, सूरत में 22, राजकोट में 16, वडोदरा में 15 मरीज मिले। इनके अलावा पाटणं, नवसारी, मोरबी, महिसागर, डांग, बोटाद और अरवल्ली में एक भी नया मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, राज्य में बीते रोज कोरोना से 3 लोगों की जान गई। जिनमें अहमदाबाद, आणंद एवं जूनागढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो राज्य में अब तक 82,26,20 मामले सामने आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+