भाजपाध्यक्ष JP Nadda आए गुजरात, द्वारका में नौका पर हुए सवार, बोले- PM मोदी राजनीतिक संस्कृति को बदल रहे हैं

द्वारका। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जैसे नेता आज गुजरात बेट द्वारका पहुंचे। बेट द्वारका में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि, हमारी 'गौरव यात्रा' केवल भाजपा की यात्रा नहीं है। अपितु यह गुजरात के साथ देश की गौरव यात्रा का श्री गणेश हुआ है। इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक संस्कृति को बदला है। सेवा, समाज कल्याण से भी जोड़ा है।

जे.पी. नड्डा ने पीएम मोदी को सराहा

जे.पी. नड्डा ने पीएम मोदी को सराहा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत अन्य लोगों के साथ द्वारका में नाव की सवारी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अन्य के साथ भाजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मंदिर दर्शन किए। इस दौरान जब नड्डा ने यह कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के राजनीतिक संस्कृति को बदला है, तो उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंदिरों को भव्य बनाने के प्रोजेक्ट्स पर था।

पीएम ने कई देवालयों का रेनोवेशन कराया

गौरतलब हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 'मिशन मंदिर' पर आगे बढ़ते हुए अब तक कई देवालयों के रेनोवेशन का उद्घाटन कराया है। मोदी ने 2021 में यूपी के वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन कराया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद आठ सालों में पीएम मोदी की सरपरस्ती में ऐसे कई मंदिरों का रेनोवेशन किया जा चुका है। इसी कड़ी में मंगलवार को मोदी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का उद्घाटन किया।

काशी विश्वनाथ समेत अब तक 9 बड़े रेनोवेशन प्रोजेक्ट

काशी विश्वनाथ समेत अब तक 9 बड़े रेनोवेशन प्रोजेक्ट

मोदी ने काशी में कहा- 'इस देश की मिट्टी बाकी दुनिया से कुछ अलग है। यहां अगर औरंगजेब आता है तो शिवाजी भी उठ खड़े होते हैं। अगर कोई सालार मसूद इधर बढ़ता है तो राजा सुहेलदेव जैसे वीर योद्धा उसे हमारी एकता की ताकत का एहसास करा देते हैं।' भाजपाइयों ने इस बयान का समर्थन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+