गुजरातः बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, नए सीएम के नाम पर होगी चर्चा
गुजरातः बीजेपी विधायक दल की बैठक आज, नए सीएम के नाम पर होगी चर्चा
गांधीनगर, 12 सितंबर: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद आज रविवार (12 सितंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। दोपहर 2 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में गुजरात का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसपर चर्चा की जाएगी। बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में गुजरात जाएंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। बैठक में विधायक दल के नेता को चुना जाएगा, जिसके साथ ही गुजरात को नया सीएम भी मिल जाएगा।
Recommended Video

भाजपा महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात के राज्य प्रभारी भूपेंद्र यादव पहले से ही गुजरात में हैं। इस अभ्यास पर नेताओं से परामर्श कर रहे हैं। शनिवार को विजय रूपाणी के इस्तीफे से पहले भी दोनों के बीच कई बैठकें और चर्चाएं चल रही थीं।
विधायक दल की बैठक गांधीनगर में होगी। गुजरात बीजेपी ने सभी विधायकों को देर रात तक गांधीनगर पहुंचने का निर्देश दिया था। बैठक में नए सीएम के अलावा गुजरात में 2 डिप्टी सीएम बनाए जाने के फॉर्मूले पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि भविष्य में पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह वह संभालेंगे। अगस्त 2016 में मुख्यमंत्री के रूप में विजय रूपाणी ने पदभार ग्रहण किया था। 2017 के चुनावों के बाद भी जय रूपाणी गुजरात के सीएण बने रहे थे।
कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के लिए विजय रूपाणी की आलोचना हो रही थी। बीजेरी दिसंबर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी में लग गई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रभावशाली पाटीदारों ने मांग की थी कि अगला मुख्यमंत्री उनके समुदाय का नेता होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications