"आपकी करुणा ही आपकी ताकत है", नेत्रहीन लाभार्थी की बेटी से बात करते हुए भावुक हुए PM मोदी
भरूच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'उत्कर्ष समारोह' में शामिल हुए। यह समारोह गुजरात के भरूच में राज्य सरकार की चार प्रमुख योजनाओं से जुड़ा था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जरूरतमंदों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वह लाभार्थियों से रूबरू हुए। एक लाभार्थी की बेटी से बातचीत करते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए। मोदी ने कहा, "आपकी करुणा ही आपकी ताकत है"।

उत्कर्ष समारोह के दौरान नेत्रहीनों के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओं पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, सरकार आपके लिए कई योजनाएं लाई है। प्रधानमंत्री ने लाभार्थी से बातचीत करते हुए उनसे पूछा कि क्या वह अपनी बेटियों को शिक्षा देते हैं?, जिस पर एक लाभार्थी ने कहा कि मेरी 3 बेटियों में से एक डॉक्टर बनना चाहती है। पीएम मोदी ने एक बेटी से मेडिकल प्रोफेशन को करियर के तौर पर चुनने का कारण पूछा, जिस पर उसने कहा, "मेरे पिता जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उसे देखते हुए मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं।"

लड़की की इस प्रतिक्रिया पर भावुक होकर प्रधानमंत्री ने कुछ पल का मौन रखा और उसके हौसले की सराहना की। उन्होंने कहा, "आपकी करुणा ही आपकी ताकत है,"।
अभी उक्त समारोह की तस्वीरें प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गईं और बताया गया कि, आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के भरूच में एक सभा (उत्कर्ष समारोह) को संबोधित कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications