Gujarat Polls 2022: रोबोट से प्रचार करवा रहे BJP उम्मीदवार, ये डोर-टू-डोर कैंपेन भी कर सकेंगे

robot in election campaign: गुजरात विधानसभा चुनाव में सियासी दलों के उम्मीदवारों के लिए चुनाव-प्रचार का अजब-अनोखा ढंग भी देखने को मिल रहा है। आज भाजपा उम्मीदवारों के लिए रोबोट के जरिए कैंपेन कराने की खबर आई है। बीजेपी विधायक पंकज देसाई ने बताया कि, पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए रोबोट्स की मदद लेंगे।

Recommended Video

    Gujarat election 2022: BJP प्रत्याशी ने robot से करवाया अपना प्रचार | वनइंडिया हिंदी |*News
    गुजरात: चुनाव प्रचार करा रहे रोबोट!

    गुजरात: चुनाव प्रचार करा रहे रोबोट!

    विधायक पंकज देसाई ने बताया कि, ये रोबोट चुनाव-प्रचार अभियान का हिस्सा बनाए गए हैं। रोबोट का निर्माण मल्टी जोन आईटी सेल चीफ हर्षित पटेल ने किया है, यह हमारे लिए प्रचार करेगा। इसमें हमारी पार्टी और वक्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को दिखाने के लिए एक स्क्रीन है। लोगों ने इसे पसंद किया है और हमारे कार्यकर्ता इसे लेकर जनसभाओं के लिए निकले हैं।

    डोर-टू-डोर कैंपेन में भी काम आएगा

    डोर-टू-डोर कैंपेन में भी काम आएगा

    रोबोट निर्माता हर्षित पटेल ने कहा कि, हमने इस रोबोट को खास तकनीकों से तैयार किया है। यह रोबोट लोगों को पैम्फलेट बांटता है। हम इसका उपयोग डोर-टू-डोर कैंपेन और विधान सभा के काम के लिए भी करते हैं, इसमें हमने उम्मीदवारों के प्रचार के लिए प्री-रिकॉर्डेड स्लोगन के साथ स्पीकर भी अटैच किए हैं।

    तस्वीरें वायरल हुईं

    तस्वीरें वायरल हुईं

    यहां तस्वीरों में आप इन रोबोट को देख सकते हैं। किस तरह रोबोट लोगों को पर्चे बांट रहा है, भाजपा नेताओं का कहना है कि, इनकी मदद डोर-टू-डोर कैंपेन में भी ली जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+