Gujarat Election 2022: आयोग की जनता से अपील, कहा-'जो लगे फेक न्यूज, उसे आगे न बढ़ाएं'
चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक यहां पर वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। जबकि रिजल्ट हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। मतदान के दौरान आयोग की तरफ से कड़ी सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा। वहीं, आयोग की तरफ से चुनाव के दौरान फेक न्यूज को लेकर भी जनता से बड़ी अपील की गई है।
Recommended Video

मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी कोई खबर जो आपको लगे कि फेक है। उसे आगे न बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि फेक न्यूज को रोकने के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। आपको बता दें कि गुजरात में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं, 4.6 लाख मतदाता इस बार पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। आपको बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीट हैं।
त्रिकोणीय हो रहा है मुकाबला
गुजरात में पिछले 24 वर्षों से भाजपा की सरकार है। ऐसे में भाजपा के लिए यह चुनाव साख की लड़ाई का सवाल बन गया है। क्योंकि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य भी है। ऐसे में भाजपा इस बार भी गुजरात का किला फतह करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
राज्य में कांग्रेस को कमजोर नहीं माना जा रहा है। गुजरात चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पार्टी की तरफ से लगातार प्रचार किया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब में सरकार बनाने के बाद गुजरात में भी राजनीतिक जमीन की तलाश कर रही है। पार्टी की तरफ से जमकर प्रचार किया जा रहा है और केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार पर हमला बोला जा रहा है। ऐसे में गुजरात चुनाव त्रिकोणीय होता दिखाई दे रहा है। हालांकि इस बारे में पता तो रिजल्ट वाले दिन ही चलेगा।
ये भी पढ़ें- गुजरात विधानसभा चुनाव का पूरा गणित समझिए इन पाँच बिंदुओं में
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications