Gujarat Election: दलबदलुओं के आगे मौजूदा विधायक भी फेल, BJP ने कइयों का काटा टिकट, जानें लिस्ट की बड़ी बातें

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग दो चरण में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर किया जाएगा। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद से दलबदल का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। क्योंकि भाजपा की तरफ से जिन 160 नामों का ऐलान किया है, वे सभी जून तक कांग्रेस का हिस्सा थे। लेकिन चुनाव नजदीक आता देख भाजपा में शामिल हो गए हैं। सबसे बड़ी बात ये कि भाजपा की तरफ से दलबदलुओं को टिकट मौजूदा 38 विधायकों का पत्ता काटकर दिया गया है।

BJP Indian politics

पिछले चुनाव में जो कांग्रेस से लड़े, उन्हें इस बार भाजपा ने दिया टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले विधानसभा चुनाव में जो नेता कांग्रेस से चुनाव पड़े थे। उनमें से अधिकतर को इस बार भाजपा ने टिकट दिया है। इनमें से अधिकतर लोग चुनाव हारे हुए प्रत्याशी हैं। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जिन लोगों को टिकट दिया दिया गया है, उनमें प्रद्युमन सिंह जडेजा (अबडासा), कुवरजी बावड़ियां (जसदन), जवाहर चावडा (मानावदर), हर्षद रिबडीया (विसावदर), भगा बारड ( तालाला), अश्विन कोटवाल (खेडब्रह्मा) , जीतू चौधरी (कपराडा) आदि शामिल हैं।

मोरबी हादसे सहित कई मुद्दों को ध्यान में रखकर भाजपा की तरफ से 160 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं भाजपा की तरफ से जारी की गई लिस्ट की बड़ी बातें.......

1 - भाजपा की तरफ से 182 विधानसभा सीटों के लिए अब तक 160 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इन 160 नामों में 82 उम्मीदवार पहले चरण के उम्मीदवार हैं।
2 - भाजपा की तरफ से घाटलोदिया विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री पर भरोसा जताया गया है। यहां से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चुनाव लड़ेंगे।
3- कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सभी लोगों को टिकट मिल सके, इसलिए पार्टी ने 38 मौजूदा विधायकों का ही टिकट काट दिया है।
4- बीते दिनों मोरबी हादसे में 135 लोगों की जान चली गई थी। इस वक्त चुनाव में यह बड़ा मुद्दा भी बना हुआ है। यहां पर भाजपा को नुकसान न उठाना पड़े इसलिए पार्टी ने मोरबी से मौजूदा विधायक और मंत्री ब्रजेश मेरजा का टिकट काट दिया है। मेरजा की जगह पर कांति अमृतिया को टिकट दिया गया है। पार्टी की तरफ से ऐसा इसलिए किया गया है। क्योंकि अमृतिया हादसे के दौरान लोगों की जमकर मदद कर रहे थे। यही वजह है कि पार्टी सोच रही है इसका फायदा उसे चुनावों में मिलेगा और अमृतिया जीत दर्ज करेंगे।
5- पटेल बाहुल्य सीट विरमगाम से पटेल वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टी हार्दिक पटेल को टिकट दिया है। बता दें कि पहले पटेल खुद कांग्रेस में थे।
6- 2017 में कांग्रेस से चुनाव लड़े 7 उम्मीदवारों को भाजपा ने इस बार टिकट दिया है।
7- महिला वोटर्स को लुभाने के लिए पार्टी ने 14 महिलाओं को भी टिकट दिया है।
8- सबसे बड़ी बात भाजपा की तरफ से इस बार पूर्व सीएम विजय रुपाणी, नितिन पटेल समेत कई नेताओं को भी टिकट नहीं दिया गया है।
09- पार्टी ने गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी पर भी भरोसा जताया है। हर्ष संघवी माजुरा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
10- पार्टी की तरफ से भारतीय टीम के क्रिकेटर रविन्द्र जाडेजा की पत्नी रिवाबा को भी टिकट दिया गया है। रिवाबा जामनगर नॉर्थ से भाजपा से चुनाव से लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: आप की स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सीएम मान, हरभजन सिंह और भी कई पंजाब के नाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+