बिजनेसमैन को युवती ने किया हनीट्रैप, वीडियो बना तो देने पड़े 10 लाख, फिर मांगने लगी 15 लाख

Gujarat News: युवती की मीठी-मीठी बातों में आया बिजनेस मैन, वीडियो बना तो देने पड़े 10 लाख, फिर मांगे जाने लगे 15 लाख

Gujarat News, मोरबी। गुजरात में मोरबी का एक बिजनेसमैन हनीट्रैप में 10 लाख गंवा बैठा। मीठी-मीठी बातों में आकर उसने जिस युवती से संबंध बनाए थे, वही उसकी लाइफ बर्बाद करने पर आमदा हो गई। युवती ने अपने सहयोगियों की मदद से न सिर्फ 10 लाख ऐंठे, बल्कि उसके बाद भी 15 लाख मांगने लगी। यह सुन बिजनेसमैन के होश फाख्ता हो गए। उसने आखिरकार पुलिस की शरण ली। अब पुलिस ने उस युवती समेत 4 लोगों को धर पकड़ा है।

फैक्ट्री में काम करने गया था, वहां जाल में फंसा युवक

फैक्ट्री में काम करने गया था, वहां जाल में फंसा युवक

हनीट्रैप कर 10 लाख हड़पे जाने का यह मामला शहर में एक युवा बिजनेसमैन का है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर एक युवती समेत चार आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में इन आरोपियों ने बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने की पूरी कहानी सुनाई। दरअसल, बिजनेसमैन बीती 28 जनवरी के दिन आशिष अद्रोज़ा नामके शख्स के बुलावे पर फैक्ट्री के काम से गया था। वहां उसे आशिष अद्रोज़ा समेत तुलसी संखेशरिया नाम की युवती मिली। आशिष ने बिजनेसमैन का युवती से परिचय कराया।

वीडियो दिखा तो खिसकी पैरों तले जमीन

वीडियो दिखा तो खिसकी पैरों तले जमीन

जहां बिजनेसमैन उक्त युवती से घुल-मिल गया। दोनों ने शारीरिक संबंध भी बनाए। मगर, बिजनेसमैन उस युवती और आशीष नाम के शख्स की चाल समझ नहीं सका। एक वीडियो जब उसे दिखाया गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। असल में, बिजनेसमैन और युवती के अंतरंग पलों का वीडियो आशीष ने बना लिया था। जिसके आधार पर बिजनेसमैन उनके चंगुल में फंस गया। फिर क्या था, उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर बिजनेसमैन को 10 लाख रुपए उन्हें देने पड़े।

10 लाख रुपए लेकर जाना पड़ा युवती के पास

10 लाख रुपए लेकर जाना पड़ा युवती के पास

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि बिजनेसमैन ने 10 लाख रुपए की बड़ी रकम उक्त युवती और उसके दोस्तों के बीच 2-3 लाख कर करके बांटी। इन रुपयों के लिए युवकी की ओर से संजय नामके शख्स ने बिजनेसमैन को कॉल किया था। जिसके बाद युवती के बुलावे पर बिजनेसमैन दूसरे दिन राजकोट में हाइवे पर गया। वहां युवती ने उसको वह वीडियो दिखाया और फिर रुपए मांगे। जहां विपुल चौहाण नाम के शख्स को रुपए देने की बात तय हुई। बिजनेसमैन ने 30 जनवरी को 10 लाख रुपयों का इंतजाम करके दिया। जहां 2 लाख युवती को दिए गए और बाकी के अन्य लोगों ने आपस में बांट लिए।

फिर 15 लाख मांगे जाने लगे

फिर 15 लाख मांगे जाने लगे

दस लाख रुपए मिलने के बाद युवती और उसके दोस्तों का लालच और बढ़ गया। फिर तो उन लोगों ने बिजनेसमैन से 15 लाख की मांग कर दी। ​अब बिजनेसमैन ने बिना सोचे-विचारे पुलिस की शरण लेने का फैसला कर लिया। उसने फौरन एसपी को अर्जी डाली और घटना के बारे में जानकारी दी। उसने कहा कि मेरी पहचान गुप्त रखी जाए और न्याय दिलाया जाए। जिसके बाद पुलिस ने आशिष अद्रोज़ा, तुलसी संखेशरिया, विपुल अद्रोज़ा और धवल अद्रोज़ा नाम के चारों आरो​पियों को गिरफ्तार कर लिया। उन आरोपियों से वीडियो जप्त करने की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+