Video: गुजरात के होटल में आग, 27 लोगों का रेस्क्यू, बाल-बाल बची जान
नई दिल्ली, 11 अगस्त। गुजरात के जामनगर में एक होटल में भीषण आग लग गई। इस दौरान होटल की बिल्डिंग में 27 लोग फंस गए थे। वहीं आग इतनी भीषण की लगभग पूरा होटल इसकी चपेट में आ गया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। होटल के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

गुरुवार देररात गुजरात के शहर जामनगर के होटल Alento में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में होटल की पूरी बिल्डिंग आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही स्थिति पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की घंटों मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं। घटना को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया,जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण रही होगी।
#WATCH | A fire broke out in a hotel in Gujarat's Jamnagar. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/bxCPPe3Cec
— ANI (@ANI) August 11, 2022
जिस वक्त ये हादसा हुआ होटल के अंदर मौजूद कई लोग तो निकल गए लेकिन 27 लोग होटल की बिंल्डिंग के अंदर फंस गए। बाद में उनका का भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। गनीमत ये रही की इतने बड़े हादसे में किसी प्रकार से कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना की जानकारी देते हुए जामनगर एसपी प्रेमसुख देलु ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी 27 लोगों को बचा लिया गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।
वहीं जामनगर के कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि शहर के मोती खावड़ी के पास होटल में आग लगी थी। जिस पर अब काबू पा लिया गया है। होटल में कुल 27 लोग थे। सभी सुरक्षित हैं। 2-3 लोगों ने सांस फूलने की शिकायत की है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications