Fake PMO Kiran Patel: 'मुझे दो पैसे दिलवाता हूं परमिट', ठग किरण पटेल ने लगाया बिजनेसमैन को लाखों का चूना
Fake PMO kiran Patel: ठग किरण पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं क्योंकि एक दिन पहले उसे अहमदाबाद अपराध शाखा द्वारा ट्रांसफर वारंट पर श्रीनगर की जेल से गुजरात लाया गया है। इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'आज किरण पटेल को अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया जाएगा।' आपको बता दें कि किरण पटेल पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 406 , 120बी और 170 के तहत केस दर्ज है।

मालूम हो कि किरण पटेल को इसी साल के मार्च महीने में फर्जी PMO अधिकारी बताने के जुर्म में कश्मीर में अरेस्ट किया गया था। किरण पटेल मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला है और गिरफ्तार होने से पहले वो दो बार वो कश्मीर में फर्जी अधिकारी बनकर यात्रा कर चुका था।
फाइव स्टार होटल में VVIP सुविधा का लुत्फ
वो मार्च में तीसरी बार सरकारी खर्चे पर कश्मीर में ऐश कर रहा था लेकिन इस बार वो लोगों को धोखा नहीं दे पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आपको बता दें कि फेक अधिकारी के तौर पर किरण पटेल बड़े मजे से जेड-प्लस सिक्योरिटी, और फाइव स्टार होटल में VVIP सुविधा का लुत्फ उठा रहा था।
एक-दो नहीं बल्कि सात फर्जीवाड़ा और ठगी के केस दर्ज
वैसे किरण पटेल ऑडिट फर्म मॉडिफाइड कॉन्सेप्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी चलाता है और उसकी पत्नी मालिनी पटेल का कहना है कि वो एक इंजीनियर है। हालांकि किरण पटेल पर एक-दो नहीं बल्कि सात फर्जीवाड़ा और ठगी के केस दर्ज है, उसने अपने को अधिकारी बताकर कई लोगों को करोड़ों को चूना लगाया है।
कई लोगों को करोड़ों को चूना लगाया है
जब मार्च में किरण पटेल अरेस्ट हुआ था तो गुजरात पुलिस ने कहा था कि 'वो साल 2015 से "विकास परियोजनाओं के Review" के नाम पर कश्मीर का दौरा कर रहा था।' पुलिस ने कुछ मामलों में उसकी पत्नी मालिनी पटेल पर भी केस दर्ज किया हुआ है।
केंद्र सरकार के नाम पर की करोंड़ों की ठगी
'वो लोगों से कहता था कि उसे पीएमओ की ओर से यहां पर इसलिए भेजा गया है कि जिससे कश्मीर के लोगों को ये पता चल सके कि केंद्र सरकार उनके विकास के लिए क्या-क्या काम कर रही है।' आपको बता दें कि गुरुवार को उसे जिस मामले में गुजरात लाया गया है, वो भी धोखाधड़ी का ही मामला है।
परमिट दिलवाने के नाम पर 42.86 लाख रु ठगे
उस पर ये केस गुजरात के बिजनेसमैन भरत पटेल ने किया है, जिससे किरण ने एक साल पहले मोरबी में एक फैक्ट्री खुलवाने का परमिट दिलवाने के नाम पर 42.86 लाख रु लिए थे लेकिन पैसे लेने के बाद उसने भरत पटेल का फोन ही उठाना बंद कर दिया, जब सात-आठ महीने तक किरण की ओर से कोई रिस्पांस नहीं आया तब भरत पटेल ने पुलिस में केस दर्ज कराया।
कश्मीर से गुजरात लाया गया ठग किरण पटेल
आपको बता दें कि भरत पटेल से भी किरण ने यही कहा था कि वो पीएमओ में एक अधिकारी है और वो अपने पद का प्रयोग करके बड़ी आसानी से फैक्ट्री का परमिट दिलवा देगा, उसने भरत से एक साथ नहीं बल्कि किश्तों में पैसे लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications