पोती की सगाई में हजारों लोगों के जुटने पर भाजपा नेता ने माफी मांगी, SP बोलीं-केस दर्ज हुआ, कार्रवाई करेंगे

तापी। गुजरात के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता कांति गामित ने अपनी पोती के सगाई समारोह में हजारों लोगों के इकट्ठे होने पर माफी मांगी है। तापी जिला स्थित सोनगढ़ तालुका के दोसवाड़ा गांव में उनके यहां कोविड गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ी थीं, क्योंकि, समारोह में 5 हजार से ज्यादा लोग आए। जिनमें काफी बिना मास्क के ही थे। वे जमकर नाचे। गरबा नृत्य भी किया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं की गई। सरकारी निर्देश हैं कि, ब्याह शादी जैसे आयोजनों में 100 लोग ही जुट सकते हैं और ​सब पर मास्क होने चाहिए..गरबे पर भी रोक है। बावजूद इसके गामित के गांव में कोई भी नियम फॉलो नहीं हुआ।

Recommended Video

    गुजरात: मंत्री रह चुके भाजपा नेता की पोती की सगाई में 6 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए- VIDEO
    Tapi: Ex-BJP Minister Kanti Gamit apologize Over thousands people in engagement ceremony of granddaughter

    हजारों लोगों के आयोजन में हिस्सा लिए जाने का वीडियो सामने आया तो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद गुजरात पुलिस भी निशाने पर आ गई। बताया जाता है कि, वहां कुछ स्थानीय सिपाही मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे थे। इससे कोरोना फैलने का बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया। बहरहाल, वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस दवाब में है और वहां की एसपी ने जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। तापी जिला की एसपी सुजाता मजूमदार बोलीं- ''जो वीडियो वायरल हुआ है, उसकी सत्यता की पुष्टि होने के बाद, हमने केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी जांच जारी है और हम एफआईआर के आधार पर उचित कार्रवाई करेंगे।',

    Tapi: Ex-BJP Minister Kanti Gamit apologize Over thousands people in engagement ceremony of granddaughter

    उधर, सगाई के आयोजन पर गुजरात के पूर्व मंत्री कांति गामित ने आज कहा कि, ''मैं माफी मांगता हूं, क्योंकि यह एक गलती थी। हमने तुलसी विवाह और मेरी पोती के सगाई समारोह को एक साथ आयोजित किया था, लेकिन किसी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित नहीं किया। हमने 2000 लोगों के लिए भोजन तैयार किया और नृत्य का भी आयोजन किया। किसी ने वीडियो बना लिया और यह वायरल हो गया।'

    Tapi: Ex-BJP Minister Kanti Gamit apologize Over thousands people in engagement ceremony of granddaughter

    बता दिया जाए कि, यह आयोजन बीते 30 नवंबर को हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी चर्चा गुजरातभर में होने लगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+