Earthquake: गुजरात में देर रात हिली धरती, 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

गुजरात में मंगलवार देररात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर जारी किए गए अपडेट के मुताबिक भूकंप का केंद्र भावनगर में पांच किलोमीटर नीचे रहा। एनसीएस के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई।

इससे पहले मंगलवार शाम को जम्‍मू कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.7 की मापी गई। ये भूकंप के झटके शाम 4 बजकर 44 मिनट पर आया था।

Earthquake Earth shook in Gujarat

रिक्टर पैमाने पर 1 से 10 तक की संख्या होती है। 1 से 3 तक की तीव्रता वाले भूकंप आमतौर पर कम महसूस होते हैं। 4 से 7 तक की तीव्रता वाले भूकंप तीव्र महसूस किए जाते हैं और क्षति का कारण बन सकते हैं। लेकिन 7 से अधिक तीव्रता वाले भूकंप विनाशकारी हो सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके आए। वहीं भारत में लगातार भूकंपों की संख्या बढ़ने के पीछे एक डराने वाला खुलासा हुआ है। तिब्बत के नीचे भारतीय टेक्टोनिक प्लेट फट रही है। जिसकी वजह से देश के पहरेदार हिमालय की ऊंचाई भी बढ़ रही है।

इससे पहले इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार को यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी जानकारी दी। वहीं पूर्वी प्रांत पश्चिमी पापुआ में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं शिन्हुआ न्यू एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया की जियोफिजिक्स एजेंसी ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई थी पर बाद में उसे संशोधित किया गया। न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट में कहा कि भूकंप जकार्ता के समय के अनुसार मंगलवार सुबह 07.02 बजे आया था, जिसका केंद्र रानसिकी शहर से 46 किमी दक्षिणपूर्व में और समुद्र तल से 11 किमी की गहराई पर स्थित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+