घर में नहीं रहा अन्न, पत्नी पति को मारती थी ताने, झगड़े के बाद 2 बच्‍चों को कुएं में फेंका

पंचमहाल। कोरोना-लॉकडाउन के दौरान गुजरात में कई दिल दहला देने वाली घटनाएं घटित हो चुकी हैं। ताजा मामला पंचमहाल जिले की हालोल तहसील के रायणवाडिया गांव का है। यहां बच्चों को खाने लिए कुछ न होने पर पति-पत्नी में विवाद होने लगा। पत्नी पति को घर में अन्‍न की कमी होने के चलते ताने दे रही थी। वहीं, पति भी गुस्सा हो गया। पति ने तैश में आकर 2 बच्‍चों को कुएं में फेंक दिया। कुछ ही देर में दोनों बच्चे काल के गाल समा गए।

Dispute between husband and wife due to Lack of grain, shes took a dreadful step

पता चलते ही गांववालों की कुएं पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।पुलिस ने हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो बच्चों की लाश को कुएं से निकलवाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, रायणवाडिया गांव में प्रताप खीमजी राठवा रोजगार कर अपना परिवार चलाता था। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के कारण उसके घर में खाने-पीने के लिए अनाज की कमी पड़ गई थी। उसके पास न तो काम था और न ही घर चलाने के लिए रुपये। वह खेत मे सब्जी उगाकर बिक्री भी करता था। मगर, लॉकडाउन के कारण सब्जी बाजार भी बंद था। ऐसे हालात में घर में खाने के लिए कुछ नहीं होने पर प्रताप खीमजी राठवा का पत्नी चंपाबेन के साथ झगड़ा होने लगा।

Dispute between husband and wife due to Lack of grain, shes took a dreadful step

बच्चों को खिलाने की बात पर पति पत्नी में तीखी नोंक झोंक हुई। पत्नी ने आव देखा न ताव, 3 और 5 साल के दोनों बालकों को ही कुएं में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव वाले एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हालोल पुलिस का काफिला वहां पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+