मोदी के गृहराज्य में AAP के प्रदर्शन पर बोले दिल्ली के CM केजरीवाल- गुजरातियों को दिल से बधाई

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के गृह प्रदेश गुजरात में नगर निगमों के चुनाव भाजपा ने ही जीते। मगर, इन चुनावों में इस बार नई पार्टियां भी चुनाव लड़ने पहुंचीं। जिनमें असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) शामिल हैं। 'आप' ने यहां पहली ही बार में अच्छा प्रदर्शन किया। उसे दोपहर तक सूरत में ही 8 सीटों पर जीत मिल गई थी। कुछ और सीटें भी अन्य निगमों में हासिल की हैं। कुल मिलाकर 'आप' का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक रहा। इस पर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है।

Delhi CM arvind kejriwal on Gujarat Municipal corporation Election Results

केजरीवाल बोले- दिल से बधाई
अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जनसमर्थन पर मतदाताओं का धन्यवाद किया है। केजरीवाल अपने आॅफिशियल ट्विटर हैंडिल के जरिए बोले- गुजरात के लोगों को दिल से बधाई! केजरीवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी द्वारा यहां नई राजनीति की शुरुआत हुई।' आम आदमी पार्टी अभी दिल्ली में सत्ता में है। उसने बीते लोकसभा चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब वह अन्य राज्यों की सियासत में भाग ले रही है। आज आप ने गुजरात के सूरत नगर निगम में अपना खाता खोल लिया। आप को यहां सूरत नगर निगम के वार्ड नंबर-16 की चारों सीटों और वार्ड नंबर-4 की चारों सीटों पर जीत मिली है।

Delhi CM arvind kejriwal on Gujarat Municipal corporation Election Results

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+