मिसाल : बहू ने बीमार सास की 20 साल तक सेवा की, निधन पर बेटे की बजाय बहू ने दी च‍िता को मुखाग्नि

भावनगर, 12 दिसम्बर। सास बहू के झगड़ों के मामले तो अक्सर सामने आते रहते हैं, मगर इस बार गुजरात के भावनगर से सास-बहू की ​हर किसी के दिल को छू लेने वाली कहानी सामने आई है।

Saas Manjula ben Bahu Dhara Ben

कहानी ये है कि बीमार सास की बहू ने 20 साल तक सेवा की। अब सास के निधन पर उनकी चिता को मुखाग्नि देने का अवसर भी बहू को मिला है। यह अपने आप में अनूठा मामला है, क्योंकि सास के बेटा होते हुए भी बहू ने अंतिम संस्कार किया है।

दरअसल, भावनगर की 79 वर्षीय मंजुलाबेन कक्कड़ बीते बीस साल से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से परेशान थीं। शुगर बढ़ने के बाद उनके गुर्दे में खराबी और उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ने लगी। सास मंजुलाबेन ने बीमारी के कारण एक तरह से बिस्तर पकड़ लिया था। इस दौरान 49 वर्षीय बहू धाराबेन उनकी देखभाल किया करती थी। बहू ने बीमार सास की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब 11 दिसम्बर को खबर आई कि सास मंजुलाबेन ने ​दुनिया को अलविदा कह दिया। इस पर मंजुलाबेन कक्कड़ के परिवार ने तय किया कि चिता को मुखाग्नि बेटे की बजाय बहू धाराबेन से दिलवाई जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+