गुजरात में शर्मसार करने वाली घटना, सैलरी मांगने पर दलित व्यक्ति के मुंह में डाला जूता
गुजरात के मोर्बी से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने एक महिला बिजनेसमैन और 6 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने 21 वर्षीय दलित व्यक्ति के मुंह में जूता डालकर उससे मांफी मंगवाई है।
दरअसल पीड़ित व्यक्ति महिला की जूते बनाने की फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन जब उसने अपनी सैलरी मांगी तो आरोपियों ने उसके मुंह में जूता डलवाकर उससे माफी मंगवाई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार की है।

पीड़ित निलेश दसानिया ने इस घटना के बाद पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोपी महिला जिसकी पहचान विभूति पटेल ऊर्फ रानिबा के तौर पर हुई उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके साथ ही महिला के भाई ओम पटेल और मैनेजर परिक्षित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
बता दें कि विभूति पटेल रानिबा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन हैं। कंपनी का का कॉमर्शियल ऑफिस रावपर क्रॉसरोड पर स्थित है। शुरुआत में अक्टूबर माह में रानिबा ने दलसानिया को नौकरी पर रखा था, जोकि टाइल्स मार्केटिंग का काम कर रहे थे। यहां न्हें 12000 रुपए की सैलरी मिलती थी।
18 अक्टूबर को अचानक से रानिबा ने निलेश को नौकरी से निकाल दिया। जब दलसानिया ने अपनी 16 दिन की सैलरी मांगी तो पहले तो उन्हें स्पष्ट कोई जवाब नहीं मिला, उसके बाद उनका फोन भी उठना बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि जब दलसानिया और उसके भाई मेहुल व पड़ोसी भावेश पटेल के के ऑफिस गए तो महिला का भाई ओम पटेल वहां पहुंचा और तीनों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications