समंदर में क्वारंटाइन: 200 जहाजों से लौटे 2 हजार लोगों की गुजरात से 5 KM दूर ही व्यवस्था हुई

द्वारका. गुजरात के द्वारका जिले के नजदीक समंदर में ही 2 हजार लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वे लोग देश-विदेश से 200 जहाजों के जरिए गुजरात आ रहे थे। उनमें कोरोनावायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए उन्हें राज्य से करीब 5 किमी दूर अरब सागर में ही ठहरा दिया गया है। उनके क्वारेन्टाइन करने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई है। संवाददाता ने बताया कि, समुद्र में ही उन लोगों को जहाजों के भीतर ही आगामी 10 दिनों तक रखा जा सकता है। वहीं, उनकी जांच होगी और उपचार का इंतजाम भी किया जाएगा।

14 दिन तक रखा जा सकता है जहाजों में ही

14 दिन तक रखा जा सकता है जहाजों में ही

सलाया वहाणवटा एसोसिएशन एवं मछुआरों के प्रतिनिधि तथा सलाया नगर पालिका के अधिकारियों ने इसे लेकर कलक्टर से मुलाकात की थी। उस दौरान 200 जहाजों से लौटने वाले दो हजार लोगों के बारे में चर्चा की गई। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें 14 दिन तक जहाज में ही रखने की कार्रवाई शुरू की गई।

खाने-पीने, दवाओं का इंतजाम द्वारका प्रशासन कर रहा

खाने-पीने, दवाओं का इंतजाम द्वारका प्रशासन कर रहा

जिला प्रशासन की ओर से तय किया गया कि इन लोगों को सलाया से करीब 5 किलोमीटर दूर समुद्र में ही रखा जाएगा। वहीं, पर उनके भोजन-पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। यहां आवश्यक वस्तुएं नावों के जरिए पहुंचाई जाएगी।

फैसले पर प्रशासन की प्रशंसा हो रही

फैसले पर प्रशासन की प्रशंसा हो रही

देवभूमि द्वारका जिले के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में जो हुआ है, उस फैसले पर प्रशासन की प्रशंसा हो रही है। कई लोग कह रहे हैं कि, सरकार ने उन लोगों को वहीं रोककर उनकी व्यवस्था कर अच्छा कदम उठाया है। राज्य में कोरोना का संक्रमण बाहर से आ रहे लोगों की वजह से ही फैल रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 40 पार हो गई है। 2 लोग मर भी चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+