गुजरात में कोरोना के मामले 76 हजार पार, 2748 लोगों की मौत, एक दिन में 1087 नए मरीज
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 76 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1,087 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 76,569 हो गए। जिनमें से 28 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। वहीं, सूरत महीनेभर से यहां कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां रोज अहमदाबाद से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। इस शहर में अब संक्रमितों का आंकड़ा भी 16,452 हो गया है।

गुजरात: कोरोना से अब तक 2748 मौतें
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, कोरोना के कारण राज्यभर में अब तक 2748 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई। वहीं, सूरत में भी 600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान गुजरात में 15 लोगों की जान गई। जिनमें अहमदाबाद-4, सूरत-5, जामनगर-2, राजकोट-2, वडोदरा-1 एवं गांधीनगर-1 शामिल हैं।

किस जिले में कितने नए मरीज मिले?
विगत 27 घंटों के दौरान सामने आए 1087 कोरोना मरीजों में से 158 अहमदाबाद में, 232 सूरत में एवं 107 वडोदरा में पाए गए। इनके अलावा राजकोट-99, भरूच-23, मोरबी-21, जूनागढ़-39, भावनगर-24, बोटाद-6, दाहोद-23, साबरकांठा-8, कच्छ-22, पंचमहाल-40 एवं बनासकांठा-15 शामिल हैं।

इन जिलों में भी नए मरीज मिले
मेहसाणा में-24
अमरेली-29
गिर सोमनाथ-24
महीसागर-4
तापी-5
पाटण-13
गांधीनगर-38

इन जिलों में भी नए मरीज मिले
नर्मदा-7
जामनगर-56
खेडा-7
आणंद-12
नवसारी-10
पोरबंदर-4

इन जिलों में भी नए मरीज मिले
अरवल्ली-3
वलसाड-9
सुरेंद्रनगर-13
छोटाउदेपुर-6
देवभूमि द्वारका-3

कुल कोरोना मामले और मौतें
अहमदाबाद-28675 (1653 मौतें)
वडोदरा-6167 (108 मौतें)
सुरत-16452 (540 मौत)
राजकोट-3078 (64 मौतें)
भावनगर-2021 (31 मौतें)

कुल कोरोना मामले और मौतें
आणंद-612 (14 मौतें)
भरूच-1163 (11 मौतें)
गांधीनगर-1884 (49 मौतें)
पाटण-749 (34 मौतें)
पंचमहाल-840 (17 मौत)

कुल कोरोना मामले और मौतें
बनासकांठा-837 (16 मौत)
नर्मदा-470
छोटा उदेपुर-211 (2 मौत)
कच्छ-853 (25 मौत)
महेसाणा-1260 (24 मौत)
बोटाद-377 (5 मौत)

कुल कोरोना मामले और मौतें
पोरबंदर-177 (4 मौत)
दाहोद-867 (5 मौत)
गीर सोमनाथ-685 (5 मौत)
खेड़ा-791 (15 मौत)
जामनगर-1324 (24 मौत)

कुल कोरोना मामले और मौतें
मोरबी-522 (8 मौत)
साबरकांठा-579 (8 मौत)
अरवल्ली-343 (24 मौत)
महीसागर-462 (2 मौत)
तापी-200 (3 मौत)

कुल कोरोना मामले और मौतें
वलसाड-854 (8 मौत)
नवसारी-709 (7 मौत)
डांग-30
सुरेंद्रनगर-1026 (8 मौत)
देवभूमि द्वारका-105 (4 मौत)

कुल कोरोना मामले और मौतें
जुनागढ़-1295 (23 मौत)
अमरेली-828 (12 मौत)
अन्य राज्य-129 (2 मौत)
अब राज्यभर में कोरोना के 14,299 सक्रिय मरीज हैं। इनके अलावा 59522 ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications