Coronavirus: गुजरात में 41 दिनों बाद कोरोना से एक मरीज की मौत

सूरत में 6 महीने से अधिक समय के बाद एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है।

सांकेतिक फोटो

Coronavirus in Gujarat: गुजरात में कोरोना का कहर फिर से बढ़ने लगा है। कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे एक्टिव केस और नये मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों में डर और चिंता बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले सामने आते ही एक्टिव केस की संख्या बढकर 151 हो गई है। वहीं, सिर्फ अहमदाबाद में 11 मामले सामने आए हैं। जिसमें से तीन मेहसाना, राजकोट और सूरत से दो-दो मामले सामने आए हैं।

Recommended Video

      H3N2 Virus पर स्वास्थ मंत्रालय की Advisory, जानें Symptoms, Dos And Don'ts | वनइंडिया हिंदी

      सूरत में कोरोना से लोगों की मौत भी हुई है। गुजरात में 41 दिनों बाद और सूरत में 6 महीने से अधिक समय के बाद कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 151 हो गई है, जिसमें से 87 अहमदाबाद से, 17 राजकोट से और 12 सूरत से और वडोदरा-अमरेली से आठ-आठ मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

      बता दें कि कोरोना के अलावा देश इस समय तीन खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुका है। इन वायरस में H1N1, H3N2 और एडेनोवायरस हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को वायरस के बढ़ते प्रभाव के बारे में लिखा है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में छह बातों का जिक्र किया है।

      केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने लिखा है कि देश भर के कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में बीमारियों और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी बीमारियों (ILIS/SARIS) जैसी अन्य इन्फ्लुएंजा की बढ़ती प्रवृत्ति के मद्देनजर, हाल ही में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग और मेरे तहत एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। सभी संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के साथ वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।

      उन्होंने लिखा कि इन्फ्लुएंजा एक वार्षिक मौसमी घटना है, वर्तमान मौसम में, विभिन्न प्रकार की मौसम की स्थिति और व्यवहार संबंधी कारण (जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता पर पर्याप्त ध्यान न देना, अन्य लोगों के करीब में पर्याप्त सुरक्षा के बिना छींकना और खांसना, बंद इनडोर सभाएं इन्फ्लुएंजा ए (H1N1, H3N2,एडेनोवायरस) आदि जैसे कई वायरल श्वसन रोगजनकों के संचलन के लिए वातावरण को अनुकूल बनाते हैं।

      यह भी पढ़ें- भारत के फार्मा सेक्टर ने दुनिया भर में भरोसा हासिल किया, कोरोना में हमने विश्वास जीता: PM मोदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+