गुजरात: रोड शो में कांग्रेस नेता जीप से नीचे गिरे, तीन घायल, हार्दिक पटेल भी थे मौजूद

वडोदरा। गुजरात विधानसभा उपुचनाव से पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की मौजूदगी में पार्टी नेताओं का रोड शो निकला। नेता गाड़ी पर सवार होकर जब वडोदरा के करजण में घूम रहे थे तो चलती जीप से कई संतुलन खोकर नीचे गिर गए। इन नेताओं में जिला कांग्रेस प्रमुख सागर ब्रह्मभट्ट और वडोदरा महानगर पालिका के कांग्रेस नेता चंद्रकांत श्रीवास्तव शामिल थे। तीन नेताओं को चोट लगी। वहीं, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जीप के साथ-साथ चल रहे अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालात संभाले।

gujarat bypolls 2020: Congress leaders falls from a jeep in road show during election campaign, 3 injured

बताते चलें कि, यह रोड शो करजण सीट के कांग्रेस उम्मीदवार किरीट सिंह जाडेजा के समर्थन में निकाला गया था। रैली घावट चौराहे से कांग्रेस कार्यालय होकर करजण-जूना बाजार, कॉटन ब्रिज, नगरपालिका, मेन बाजार होकर जलाराम नगर पहुंची थी। जिन कांग्रेस नेताओं ने यह रोड शो का आयोजन किया था, उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रमुख हार्दिक पटेल को भी बुलाया था। हार्दिक पटेल भी रैली के दौरान प्रचार कर रहे थे। वहीं, जीप में सवार सागर ब्रह्मभट्ट समेत तीन लोग अचानक गिरने से घायल हो गए।

gujarat bypolls 2020: Congress leaders falls from a jeep in road show during election campaign, 3 injured

कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि, चलती जीप में अचानक झटका लगने पर यह हादसा हुआ। जीप से नीचे गिरने पर सागर ब्रह्मभट्ट को तो सामान्य चोट पहुंची, लेकिन विरोध पक्ष के नेता को पैर और कूल्हे में चोट लगी। अब डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन के आराम की की सलाह दी है। यह घटना गुरुवार को हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+