कोरोना वायरस के डर से रद्द हुई कांग्रेस की साबरमती आश्रम से शुरू होने वाली गांधी संदेश यात्रा

अहमदाबाद. गुजरात में साबरमती आश्रम से 12 मार्च को शुरू होने वाली कांग्रेस की गांधी संदेश यात्रा रद्द हो गई है। कोरोना वायरस के खौफ के चलते पार्टी ने यह फैसला लिया। गुजरात कांग्रेस के प्रभारी राजीव सातव ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना के बढ़ते खतरे को ध्यान में रखते हुए हमारी अहमदाबाद से दांडी तक की होने वाली गांधी संदेश यात्रा रद्द की जा रही है। यह यात्रा 6 अप्रैल को खत्म होने वाली थी। 27 दिनों में यह 386 किलोमीटर का सफर तय करने वाली थी। बताया जाता है कि, जिस दिन यह दांडी यात्रा पूरी होती, उस दिन सोनिया और राहुल गांधी एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने वाले थे।

Congress canceled Gandhi Sandesh Yatra due to fear of Coronavirus

राहुल-सोनिया हो सकते थे दांडी यात्रा में शामिल
इस यात्रा में सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चीफ के आने की संभावना थी। कांग्रेस पदाधिकारियों के मुताबिक, मोदी के गढ़ से गांधी के संदेश को फैलाने के लिए अहमदाबाद से दांडी तक यह यात्रा आयो​जित होनी थी। खास तौर पर इसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल होते। यात्रा के दौरान राहुल गांधी असलाली तक पद यात्रा करते और रात में असलाली इलाके में रहने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता के घर ही विश्राम करते। राहुल के आगमन पर उनका अलग-अलग 11 जगहों पर स्वागत किया जाना था। मगर, अब यह यात्रा रद्द हो चुकी है। इसकी एक वजह मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर आया संकट भी बताया जा रहा है।

Congress canceled Gandhi Sandesh Yatra due to fear of Coronavirus

कांग्रेस ने यह बताई यात्रा की वजह
यात्रा शुरू होने से पहले ही एक बयान में कांग्रेस ने कहा था, 'हम संविधान के मूल्यों की रक्षा और बढ़ावा देने व गांधीजी के विचारों खासकर सत्य, शांति, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े संकल्प को फिर से स्थापित करेंगे।' साथ ही कहा गया कि, इस यात्रा का मकसद बापू की दांडी मार्च की भावना को याद करना और उसे दोहराना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+