माफियाओं को विजय रुपाणी की सख्त चेतावनी, आदत नहीं बदली तो गुजरात छोड़ने की करें तैयारी

गांधीनगर। Gujarat Land Grabbing (Prohibition) Act 2020 गुजरात में जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पहले ही एक सख्त कदम उठा चुके हैं। सरकार ने हाल ही में राज्य के अंदर भूमि कब्जा (निषेध) अधिनियम 2020 को लागू किया है, जिसके तहत 2 दिन पहले राज्य में तीन एफआईआर भी दर्ज की गई थीं। इस मामले के बाद शुक्रवार को नये एक्ट के तहत 10 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी दे डाली है। उन्होंने कहा है कि ऐसे लोग या तो अपनी आदत छोड़ दें, नहीं तो गुजरात छोड़ने की तैयारी कर लें।

Vijay Rupani

माफियाओं को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा- विजय रुपाणी

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि नए कानून के तहत माफिया या तो इस तरह गतिविधियां बंद कर दें या फिर वो गुजरात छोड़ दें। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जामनगर में 578 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार माफिया लोगों के खिलाफ एकदम सख्त है, हम लोग माफियाओं को बिल्कुल नहीं बख्शेंगे।

ये गांधी और पटेल का गुजरात है- विजय रुपाणी

विजय रुपाणी ने कहा कि ये गांधी और सरदार पटेल का गुजरात है, जहां पर गुंडागर्दी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी और कारोबारियों को अहिंसा और शांति का माहौल मिले, हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमने पिछले विधानसभा सत्र में कई कड़े कदम उठाए थे, जिसमें भूमि कब्जेदारी के खिलाफ एक्ट भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+