PM मोदी की मां पर गोपाल इटालिया की टिप्पणी से कांग्रेस भी भड़की, सीएम बघेल बोले- बर्दाश्त नहीं करेगा देश

PM मोदी की मां पर AAP नेता गोपाल इटालिया की टिप्पणी से कांग्रेस भी भड़की, सीएम बघेल बोले- बर्दाश्त नहीं करेगा देश

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की। गोपाल इटालिया द्वारा पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी भी भड़क गई। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने गोपाल इटालिया द्वारा दिए गए बयान की निंदा की है। सीएम बघेल ने कहा, 'गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

CM Bhupesh Baghel says Gopal Italia made casteist remarks that country will not tolerate

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'उन्होंने (गोपाल इटालिया) जातिवादी टिप्पणी की है, जिसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पीएम की मां के बारे में टिप्पणी की। मां तो मां होती है चाहे किसी की भी मां हो। पूत कपूत हो सकता है लकिन मां कभी कुमाता नहीं होती। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है।'

क्या कहा था गोपाल इटालिया ने
दरअसल, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल इटालिया का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। जिसमें वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी की मां हीराबा भी नाटक कर रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हमलावर हो गई है।

स्मृति ईरानी ने की थी इस बयान कि निंदा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को आप अध्यक्ष के इस बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, केजरीवाल का नए स्तर पर गिरना आश्चर्य की बात नहीं है। उन्होंने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के आशीर्वाद से गुजरात के आप अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 100 साल की मां पर दुर्भावना से हमला किया। केजरीवाल के लिए यह आश्चर्य की बात नहीं है। नरेंद्र मोदी की मां का एकमात्र अपराध यह है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को जन्म दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+