फूलों के गमले तोड़ रहा था नशे में चूर युवक, व्यापारी ने रोका तो मुक्के मारकर ले ली जान
वडोदरा. गुजरात में वडोदरा जिले की वाघोडिया तहसील के जरोद गांव में नशे में चूर शख्स उत्पात मचाने लगा। धुलंडी की रात को वह जरोद गांव स्थित शुभम रेसिडेन्सी के बाहर गाली-गलौच करने लगा। एक व्यापारी ने उसे टोका तो शख्स फूलों के गमले तोड़ने लगा। उसके बाद बहस होने लगी। शख्स ने व्यापारी से हाथापाई शुरू कर दी। उसने व्यापारी के सीने पर दो-तीन मुक्के मारे। जिससे व्यापारी अचेत हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विजय राणा के रूप में हुई। जबकि, आरोपी आदि प्रवीण पाठक है। आरोप हैं कि, प्रवीण पाठक ने विजय राणा के सीने पर दो-तीन मुक्के मारे थे जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हमलावर प्रवीण पाठक के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। वाघोडिया थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, जरोद गांव स्थित शुभम रेसिडेन्सी में विजय रमण राणा व भाई राजेश राणा अपने परिवार के साथ रहते हैं।
जरोद गांव में पुलिस चौकी के सामने एक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जनर स्टोर के संचालक दोनों भाई धुलंडी की रात को मकान में बैठकर गपशप में व्यस्त थे। तभी प्रवीण पाठक वहां आया और नशे में चूर होकर मकान के बाहर अपशब्द बोलने लगा और फूलों के गमले तोड़कर फेंकने लगा।बचाव के लिए पहुंची महिलाओं से भी उसकी हाथा-पाई हुई। विजय राणा के सीने पर मुक्के मारे तो उसे भाई राजेश ने अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने राणा को मृत घोषित कर दिया। बाद में यह सूचना राणा के घर पहुंची तो परिजन सन्न रह गए। राजेश राणा ने बड़े भाई विजय की हत्या का मामला आदि पाठक के विरुद्ध वाघोडिया थाने में दर्ज करवाया।












Click it and Unblock the Notifications