गुजरात के हिम्मतनगर में चला बुलडोजर, ध्‍वस्‍त कर रहा अतिक्रमण, कई लोगों ने खुद भी गिराए ढांचे

हिम्मतनगर। रामनवमी की शोभायात्रा के समय हुई हिंसक झड़प के बाद अब गुजरात में भी उपद्रव‍ियों के खिलाफ बुलडोजर चला दिया गया है। बुलडोजर की कार्रवाई आज गुजरात के हिम्मतनगर में उसी इलाके में शुरू की गई है, जहां इस महीने की शुरुआत में रामनवमी के दिन सांप्रदायिक झड़प हुई थी। आज देखा गया कि, प्रशासनिक कार्रवाई के डर से स्थानीय लोगों ने बुलडोजर आने से पहले ही खुद ही इमारत को गिराना शुरू कर दिया।

Recommended Video

    Gujarat के Himmatnagar में ह‍िंसा के बाद चला Bulldozer, लोगों ने खुद गिराए घर | वनइंडिया हिंदी
     bulldozer Action being taken on illegal construction of people involved in stone-pelting-arson on Ram Navami procession in Gujarats Himmatnagar

    बता दें कि, साबरकांठा के हिम्मतनगर इलाके में 10 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर रथ यात्रा का आयोजन किया गया था। उस दौरान एक समुदाय के लोगों ने पथराव किया था। जिससे दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, और फिर आगजनी हुई। उस दौरान हिंसा में 10 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए, वहीं कुछ स्‍थानीय लोग भी जख्‍मी हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल कर हालत को नियंत्रण में लिया। आज उसी इलाके में प्रशासन ने तोड़-फोड़ अभियान शुरू किया।

    bulldozer Action being taken on illegal construction of Gujarats Himmatnagar

    एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, जिस इलाके में करीब 15 दिन पहले रामनवमी के दिन झड़प हुई थी, उसी इलाके में अवैध निर्माणों को गिराने के लिए बुलडोजर भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार, सड़कों को चौड़ा करने के लिए क्षेत्र में दुकानों और अन्य संरचनाओं को धराशायी किया जा रहा है। हिम्मतनगर की वो घटनाएं पिछले हफ्ते दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई घटना की याद दिलाती हैं। 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी में एक सांप्रदायिक झड़प के बाद, नगर निगम ने कुछ दिनों बाद इलाके में एक अभियान शुरू किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी और अब मई में इस मामले पर सुनवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+