जोधपुर में BSF के राइजिंग डे पर बोले गृह मंत्री अमित शाह, कहा-'सीमा की सुरक्षा की चिंता नहीं, बीएसएफ है'

Rajasthan News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोधपुर में आयोजित सीमा सुरक्षा बल के 60वें स्थापना दिवस परेड में भाग लिया। यह अवसर न केवल बीएसएफ की ताकत और कौशल को प्रदर्शित करने का था। बल्कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने का भी था। गृह मंत्री ने बीएसएफ को रक्षा की पहली पंक्ति बताते हुए कहा कि हमारे बीएसएफ जवानों पर देश को भरोसा है कि वे हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। 140 करोड़ भारतीयों के दिलों में अजेय भारत का विश्वास जगाने का श्रेय इन्हें जाता है।

परेड और प्रदर्शन की झलक

परेड के दौरान बीएसएफ जवानों ने अनुशासन और अद्वितीय प्रदर्शन का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अमित शाह के परेड ग्राउंड पर पहुंचने और परेड का निरीक्षण करने से हुई। बीएसएफ के हेलीकॉप्टर ध्रुव ने आसमान में गश्त की। जबकि जमीन पर जवानों और उनके श्वान दस्ते ने अद्भुत स्टंट किए।

amit shah

परेड में रोमांचक स्टंट

समारोह में बीएसएफ की मोटरसाइकिल टीम सीमा भवानी द्वारा रोमांचक स्टंट किया गया। इसके साथ ही ऊंटों पर योग करते हुए जवानों ने अपनी प्रस्तुति दी। नक्सलियों को पकड़ने में श्वान दल की भूमिका का प्रदर्शन किया गया। शांतिदूत आंसू गैस इकाई की झांकी निकाली गई। यह सब बीएसएफ की बहुमुखी क्षमताओं और हर परिस्थिति में तत्परता को दर्शाता है।

BSF के जवानों का किया सम्मान

जोधपुर में बीएसएफ के 60वीं स्थापना दिवस परेड के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित किया। जिन्होंने एक ऑपरेशन में हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (एचएम) के 3 आतंकवादियों को मार गिराया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने इसे राष्ट्र की एकता और शक्ति का प्रतीक बताते हुए बीएसएफ के बलिदान को राष्ट्र निर्माण का अभिन्न हिस्सा बताया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब भी सीमा से कोई सूचना आती है। किसी दुर्घटना के बारे में तो देश के गृह मंत्री जरा भी चिंता नहीं करते। क्योंकि बीएसएफ वहां है।

स्वदेशी हथियारों और नवाचारों का प्रदर्शन

समारोह में बीएसएफ ने स्वदेशी हथियारों और एयर विंग की झांकी प्रस्तुत की। यह झलक भारत सरकार की आत्मनिर्भरता की नीति का प्रतिबिंब थी। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की अजेयता का श्रेय सीमा पर तैनात सैनिकों को जाता है। इसका अधिकार किसी और का नहीं हो सकता।

राष्ट्रीय सुरक्षा में बीएसएफ का योगदान

गृह मंत्री ने बीएसएफ को न केवल सीमाओं की सुरक्षा का बल बताया। बल्कि इसे भारत के अजेय विश्वास का प्रतीक भी माना। उन्होंने कहा कि बीएसएफ ने देश के नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

बीएसएफ के योगदान को रेखांकित करते हुए यह समारोह न केवल बल के अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन था। बल्कि यह उनके बलिदानों और समर्पण को सम्मानित करने का भी अवसर था।

जोधपुर में आयोजित बीएसएफ की 60वीं स्थापना दिवस परेड ने बल की अद्वितीय क्षमताओं, बहुमुखी प्रतिभा और राष्ट्र की सुरक्षा में इसकी भूमिका को उजागर किया। अमित शाह की उपस्थिति और उनके द्वारा दिए गए संबोधन ने देश के सीमा रक्षकों के प्रति गहरी कृतज्ञता और सम्मान को रेखांकित किया। यह समारोह न केवल बीएसएफ के शौर्य और बलिदान का प्रतीक था। बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की झलक भी प्रस्तुत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+