मंदिर में समर्थकों संग डांस करने वाला BJP विधायक बोला- मुझ पर केस करने वाला अभी तक पैदा नहीं हुआ

वडोदरा। तरह-तरह के बयानों के कारण विवादों में रहे भाजपा विधायक मधु श्रीवास्तव के फिर बिगड़े बोल चर्चा में हैं। मधु श्रीवास्तव ने कोरोना बीमारी से ठीक होने के बाद हाल ही वडोदरा के गाजरावाडी हनुमान मंदिर में समर्थकों के साथ डांस किया था। इस दौरान उसने मास्क भी नहीं पहना और सोशल डिस्टेंसिंग का भी सरेआम उल्लंघन किया था। जिससे मधु श्रीवास्तव पर सवाल उठने लगे।

BJP MLA madhubhai shrivastav said- the person who has made a case against me has not yet been born

इसी के चलते मीडिया से बातचीत में मधु श्रीवास्तव ने कहा कि, सनातन धर्म में ऐसा कहां लिखा है कि अपने ही मंदिर के अंदर मुंह बांधकर पूजा की जाए? कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। वहीं, गिरफ्तारी की बात पर विधायक ने किसी अधिकारी की पिटाई करने तक की बात कह दी। बोले कि, 'मैंने किसी अधिकारी की पिटाई की है तो की है, लेकिन मुझ पर केस करने वाले ने अभी तक जन्म नहीं लिया।'

BJP MLA madhubhai shrivastav said- the person who has made a case against me has not yet been born

ज्ञातव्य है कि, गुजरात में अब तक 22 से ज्यादा विधायकों को कोरोना हो चुका है। ऐसे ही विधायकों में मधु श्रीवास्तव भी थे। उपचार कराने से वह ठीक हुए और फिर 19 सितंबर को मधु श्रीवास्तव ने हनुमान मंदिर में मास्क पहने बिना ही समर्थकों के साथ डांस किया था। तब उनके वीडियो वायरल हो गए। मधु श्रीवास्तव वडोदरा की वाघोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+