Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुजरात: 22 विधायकों के बाद अब 6 सांसद भी कोरोना से ग्रस्त, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पाटिल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

अहमदाबाद। गुजरात में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन पहले ही वायरस के लक्षण मिलने पर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पाटिल सांसद भी हैं और उन समेत अब राज्य के 6 सांसद कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। उनसे पहले अहमदाबाद ईस्ट के सांसद हसमुख पटेल भी कोरोना ग्रस्त हुए।

अब इतने सारे लोगों में फैल गया संक्रमण

अब इतने सारे लोगों में फैल गया संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सूबे में अब तक दो मंत्री-रमणलाल पाटकर व धमेन्द्र सिंह जाडेजा सहित 22 विधायक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, बीते मंगलवार को प्रदेश भाजपा प्रवक्ता भरत पंड्या सहित भाजपा मुख्यालय में कार्यरत 7 अन्य पदाधिकारी-कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया गया कि, उन लोगों में प्रदेश कार्यालय के मंत्री, महिला मोर्चा के कार्यालय मंत्री, टेलीफोन ऑपरेटर, सफाईकर्मियों को लाने वाला ड्राइवर व 2 सफाईकर्मी भी शामिल हैं।

ऐसे कोरोना की चपेट में आए पाटिल

ऐसे कोरोना की चपेट में आए पाटिल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बारे में यह तो सभी को मालूम होगा ही कि, उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण कैसे हुआ। उन्होंने हजारों लोगों के साथ रैलियां की थीं।पिछले एक सप्ताह के दौरान सीआर पाटिल करीब 10 हजार लोगों के संपर्क में आए थे। उन्हें लेकर कई खबरें लगीं, लेकिन वह सतर्क नहीं हुए। पिछले दिनों वह अंबाजी के दर्शन करने के बाद बनासकांठा के पालनपुर, डीसा जैसे स्थलों पर गए थे। उससे भी पहले उन्होंने सोमनाथ का दौरा किया था। तब काफी संख्या में समर्थक साथ मौजूद थे। उन्हीं में से कोई कोरोना पॉजिटिव था, जिसके चलते वायरस अन्य लोगों पर आ गया।

भाजपा ने अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए

भाजपा ने अब सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए

बहरहाल, पाटिल अहमदाबाद-गांधीनगर के बीच स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें दरअसल, अपने संगठन को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ चिंतन बैठक करनी थी, लेकिन यह बैठक स्थगित कर दी गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री कार्यालय के ही कई नेता वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसी के चलते सौराष्ट्र सहित प्रदेश के अन्य स्थलों का प्रवास, संसद सत्र में हाजिरी से लेकर कमलम् पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम अब नहीं होंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+