Gujarat MP Mansukh Vasava : BJP सांसद मनसुख वसावा ने दिया पार्टी से इस्तीफा, सत्ताधारी दल को बड़ा झटका

BJP Bharuch MP Mansukh Vasava resigns, भरूच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृहराज्य गुजरात में सत्ताधारी पार्टी भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां भरूच के सांसद मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटिल को पत्र लिखकर बीते रोज अपने फैसले की जानकारी दी थी। जिसके बाद वसावा ने खुद इस्तीफे का ऐलान किया।

Recommended Video

    Gujarat MP Mansukh Bhai Vasava ने दिया BJP से इस्तीफा, ये रही वजह | वनइंडिया हिंदी
    Bharuch MP Mansukh Vasava resigns from the BJP, know whats the reason

    क्यों छोड़ी पार्टी, अभी वजह नहीं बताई
    मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने आखिर क्यों पार्टी से इस्तीफा दिया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई। उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लिखे पत्र में बस इतना कहा कि, 'मैंने हमेशा पार्टी के साथ वफ़ादारी निभाई है। भाजपा और जिंदगी के सिद्धांत का पालन करने में बहुत सजगता रखी, लेकिन आखिरकार मैं एक इंसान हूं और इंसान से गलती हो जाती हैं। अब पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।' इसी के साथ यह बात भी सामने आने लगी कि, वसावा लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले अपने सांसद पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

    Bharuch MP Mansukh Vasava resigns from the BJP, know whats the reason

    हाल ही इस वजह से आए थे सुर्खियों में
    वसावा भाजपा के ऐसे सांसद हैं, जो राज्य सरकार को निशाने पर लेने वाले बयान दे चुके हैं। वह हाल ही तब सुर्खियों में आए, जब मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर कहा कि गुजरात में आदिवासी महिलाओं की तस्करी हो रही है। वहीं, सरकार आदिवासियों के संरक्षण के दावे करती रही है। इसके अलावा दुनिया की सबसे उूंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को लेकर भी वसावा ने प्रधानमंत्री मोदी को लेटर लिखा था। जिसमें उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के आसपास इको-सेंसेटिव जोन रद्द करने की मांग की थी। बता दें कि, वसावा खुद एक आदिवासी नेता हैं और लंबे समय से इस समुदाय के लिए आवाज उठाते रहे हैं।

    Bharuch MP Mansukh Vasava resigns from the BJP, know whats the reason

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+