VIDEO: फाइनेंस कंपनी में घुसे 4 लुटेरे, कर्मचारियों पर बंदूकें तानकर ले भागे करोड़ों के सोने के गहने

भरूच। गुजरात में भरूच जिले के अंकलेश्वर में स्थित इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस ऑफिस में आज करोड़ों की लूट-पाट हो गई। चार नकाबपोश बदमाशों ने परिसर के अंदर घुसकर कर्मचारियों पर पिस्तौल तानीं और उन्हें बंधक बनाया। उसके बाद, करोड़ों रुपए की कीमत की सोने की ज्वैलरी बटोरकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में यह वारदात सोमवार सुबह अंजाम दी गई। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के मुताबिक, कार से आए चार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

Recommended Video

    VIDEO: फाइनेंस कंपनी में घुसे 4 लुटेरे, कर्मचारियों पर बंदूकें तानकर ले भागे करोड़ों के सोने के गहने
    bharuch: four masked robbers entered into finance company, looted crores rupees worth of gold jewellery

    बदमाश अपने साथ पिस्तौल और चाकू लाए थे और उन्हीं के बल पर सभी कर्मचारियों को बंधक बनाया था। बहरहाल, पुलिस ने लुटेरों की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें खोजा जा रहा है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि उन बदमाशों को ये पहले से पता था कि लॉकर की चाभी किसके पास रहती है और किसे उसका पासवर्ड पता है। लुटेरे सीधे उन्हीं कर्मचारियों के पास पहुंचे और गोली मारने की धमकी देकर लॉकर खोले। फिर वहां रखे करोड़ों रुपए की कीमत के सोने के गहने बैग में भरकर फरार हो गए।

    bharuch: four masked robbers entered into finance company, looted crores rupees worth of gold jewellery

    अंकलेश्वर में स्थित इंडिया इंफोलाइन फाइनेंस ऑफिस के एक कर्मचारी ने बताया कि, लुटेरों ने हमसें से किसी को भी हिलने पर गोली मार देने की धमकी दी थी और फिर दो लुटेरों ने वारदात पूरी होने तक बंधक बनाए रखा। जबकि, दो गहने बटोरे। कर्मचारी के मुताबिक, वे बदमाश नकाबपोश थे, इसके चलते सीसीटीवी कैमरों में उनके चेहरे साफ दिखाई नहीं दिए और करोड़ों रुपयों कीमत की सोने की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने इस लूटकांड में कंपनी के किसी कर्मचारी की मिलीभगत का संदेह जताया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+