श्रद्धा हत्याकांड को लेकर असम CM सरमा ने लव-जिहाद पर बोला हमला, कहा-'बेटियां न मारी जाएं इसलिए बने सख्त कानून'

गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग 1 और 5 दिसंबर को होगी। जबकि नतीजों का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा। गुजरात चुनाव में प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा सरमा ने श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देश में लव जिहाद को लेकर कड़े कानून बनाए जाने की मांग की। एक रैली को संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि मुंबई के रहने वाले एक मुस्लिम लड़के ने हमारी श्रद्धा को शादी का झांसा देकर दिल्ली लेकर आया। शादी तो नहीं हुई, लेकिन श्रद्धा के 35 टुकड़े उसने जरूर कर दिए।

assam cm

रैली को संबोधित करने के दौरान हिमंता विस्वा सरमा ने कहा कि हमारी-आपकी की बहन श्रद्धा को आफताब ने 35 टुकड़ों में करने के बाद फ्रीज में रख दिया। इसी दौरान उसने एक और लड़की को कमरे पर बुलाया। वहीं, जब पुलिस ने उससे पूछा कि उसने हिंदू लड़की को ही क्यों बुलाया? तो उसने बताया कि हिंदू लड़कियां इमोशनल होती हैं। सरमा ने कहा कि आज हमारे देश को आफताब जैसों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई के लिए देश सख्त कानून जरूर बनाना चाहिए।

सरमा ने कहा कि लव-जिहाद के खिलाफ सख्त कानून सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की बना सकती है। ऐसे में भाजपा को वोट देकर इस चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाए। आपको बता दें कि श्रद्धा वाकर की हत्या उसके लिव इन पार्टनर आफताब की तरफ से 18 मई को कर दी गई थी। मामले का खुलासा तब हुआ जब उसके परिजनों ने पालघर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पालघर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो श्रद्धा की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली, जिसके बाद पालघर पुलिस ने मामले को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया। दिल्ली पुलिस ने जब श्रद्धा के लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार किया तो पूरा का पूरा मामला खुल गया।

टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक ने भाजपा ज्वाइन की
देहगाम विधानसभा क्षेत्र से गुजरात कांग्रेस की पूर्व विधायक कामिनी बा राठौर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी द्वारा टिकट से वंचित किए जाने से नाराज कामिनी बा ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में प्रवेश किया था लेकिन बाद में अपना नामांकन वापस ले लिया क्योंकि भाजपा ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था।

ये भी पढ़ें- माउंट एवरेस्ट पर दिखा दुनिया का सबसे दुर्लभ जीव हिम तेंदुआ, 165km पैदल चल फोटोग्राफर ने ली खास तस्वीर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+