लॉकडाउन के दिनों में भी जुएबाजों की ऐश, सूरत के पांच अलग-अलग इलाकों से 37 गिरफ्तार
सूरत। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगे लॉकडाउन एवं कर्फ्यू के नियमों को ताक पर रखकर जुएबाज गैरकानूनी कृत्य से बाज नहीं आ रहे। बीते 4 महीनों में गुजरात के विभिन्न शहरों में पुलिस द्वारा बहुत से जुएबाज पकड़े गए। अब सूरत के अलग-अलग इलाकों में छापा मारकर पुलिस ने 37 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। जिनसे करीब तीन लाख रुपए का माल जब भी जब्त किया।
पुलिस ने बताया कि, रविवार को हमें विभिन्न इलाकों से खबरें मिलीं, कि लोग जुआ-सट्टे में लिप्त हैं। लिंबायत क्षेत्र में नवानगर शिव शक्ति चौक प्लॉट नंबर-118 में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने वहां रेड मारी और 9 लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनसे 4720 रुपए तथा दांव पर लगे 11580 रुपए मिलाकर 16300 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ खेलने की धारा-12 और नॉटिफिकेशन का उल्लंघन करने की आईपीसी की धारा-269, 188 के तहत केस दर्ज किया।

इसी तरह उधना में पुलिस को 12 जुलाई को शाम 5:30 बजे संजय नगर झोपड़पट्टी मकान नंबर-175 में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने वहां रेड मारकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से 13820 रुपए का माल मिला। उन लोगों के खिलाफ जुआ खेलने की धारा 12 के तहत मामला दर्ज हुआ।

पांडेसरा पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को रात 1 बजे गोवालक रोड श्री राम नगर प्लॉट नंबर-67 में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार किए गए। जिनके पास से तलाशी के दौरान 1.10 लाख रुपए, एवं सात मोबाइल मिलाकर कुल 15,31,30 रुपए का माल मिला। इसी तरह अठवा में सात आरोपियों के खिलाफ जुआ खेलने की धारा 12 के तहत मामला दर्ज करवाया गया। जिसके चलते सगरामपुरा में एकता अपार्टमेंट के पास एक घर की छत पर जुआ खेलते 7 लोग पकड़े गए। सूरत के रांदेर क्षेत्र में भी कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं। एएसआई नटवर के मुताबिक, 7 लोगों के खिलाफ जुआ खेलने का मामला दर्ज हुआ।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications