गुजरात के लोगों के लिए अगले 5 दिनों में अच्छी खबर: हार्दिक पटेल

अहमदाबाद, 29 मई। गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होना है और चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी गुजरात के दौरे पर हैं। न्यूज-18 की खबर के अनुसार कांग्रेस पार्टी को हाल ही में अलविदा कहने वाले हार्दिक पटेल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। बता दें कि 19 मई को हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और माना जा रहा है कि 30 मई को वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

hardik

भाजपा में शामिल होने को लेकर कही ये बात
हार्दिक पटेल से जब इस बारे में पूछा गया कि क्या वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं तो उन्होंने कहा कि अभी इसपर फैसला नहीं हुआ है, ना ही इस तरह का राजनीतिक बयान देना ठीक है। हमे खुली किताब की तरह होना चाहिए। अगले 5 दिनों में गुजरात के लोगों के लिए अच्छी खबर आने वाली है, साथ ही देश के लोगों के लिए भी अच्छी खबर आएगी। कांग्रेस पार्टी को लेकर हार्दिक पटेल ने हा कि 28 साल का युवा भी कांग्रेस छोड़ रहा है, 50 साल के सुनील जाखड़ भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं, 75 साल के कपिल सिब्बल भी कांग्रेस छोड़ रहे हैं। यह चिंता का विषय है। चिंतन अब खत्म हो चुका है, पार्टी को अब सोचना चाहिए कि क्या गलत है, अगर कोई पार्टी छोड़ रहा है, तो उस व्यक्ति में पार्टी को और अधिक नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है।

लोगों की मुझसे अपेक्षा
हार्दिक ने कहा कि कांग्रेस को लेकर मैंने अपनी नाराजगी अपने इस्तीफा पत्र में विस्तार से बताई है। कांग्रेस पार्टी लोगों के खिलाफ फैसले ले रही है। मुझे प्रदेश के नेतृत्व से दिक्कतथी, इसी वजह से मैंने राहुल गांधी को संपर्क किया था, राहुल गांधी को मेरी मदद करनी चाहिए थी। मैं जो कुछ भी हूं लोगों की वजह से हूं, लोगों की मुझसे अपेक्षा बहुत ज्यादा है, अगर आप मुझे काम नहीं करने देंगे, मुझे कोई पद नहीं देंगे, तो कैसे चलेगा।

कांग्रेस जनता के खिलाफ फैसले ले रही
गुजरात को लेकर हार्दिक ने कहा कि अबतक मैंने 6000-7000 गांवों का दौरा किया है, जब मैं लोगों के पास जाता हूं, लोग कहते हैं कि कांग्रेस लोगों के खिलाफ फैसले ले रही है। हार्दिक ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा तकलीफ इस बात से हुई कि जब मेरे पिताजी का देहांत हुआ तो पार्टी ने इसको लेकर बहुत ही असंवेदनशीलता दिखाई। मेरे पिता के निधन के समय पार्टी का एक भी नेता नहीं आया। अगर आप अपने नेता के दुख के भागीदार नहीं हो सकते हैं तो आप प्रदेश की जनता के दुख के साथ कैसे होंगे।

कुछ तो किया होगा भाजपा सरकार ने
भाजपा को लेकर हार्दिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने मेरे आरक्षण के खिलाफ आंदोलन को समर्थन दिया। पिछले 30 सालों से गुजरात के लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं और पार्टी सत्ता में आ रही है। इसका मतलब है कि पार्टी जरूर जनता के लिए कुछ कर रही होगी। मोदी जी ने आरक्षण का समर्थन किया। अगर आपको कुछ मांगना है तो आप माता-पिता से मांगते हैं पड़ोसी से नहीं। लोग सरकार से ही अपेक्षा करेंगे। अब 10 फीसदी आरक्षण लोगों को गुजरात में मिल रहा है। कांग्रेस गुजरात के लोगों के लिए गंभीर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+