गुजरात में AIMIM नहीं, कांग्रेस है BJP की B टीम: चुनावी ताल ठोंकते हुए बोले ओवैसी

भरूच। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुजरात में रैली कर अपनी पार्टी के चुनावी अभियान का बिगुल फूंका। ओवैसी ने यहां भरूच में पार्टी के पहले चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए एआईएमआईएम को जनहितैषी बताया। अपनी पार्टी के भाजपा की बी-टीम होने के आरोपों का उपहास उड़ाया। ओवैसी ने कहा, ''कांग्रेस के नेता हमें बीजेपी की बी-टीम कहते हैं, लेकिन हम हैं नहीं। गुजरात में कांग्रेस ही भाजपा की बी-टीम है।''

Recommended Video

    Gujarat Election: Asaduddin Owaisi बोले- Congress है BJP की B टीम | वनइंडिया हिंदी
    AIMIM president Asaduddin Owaisi says- Congress, not AIMIM, is BJP’s B-team in Gujarat

    ओवैसी बोले कि, "हमारी पार्टी पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप क्यों लगाया जा रहा है, जबकि यह कांग्रेस के कारण है कि भाजपा तीन दशकों से गुजरात जीत रही है।'' ओवैसी ने यह भी दावा किया कि दोनों मामा-भांजे की तरह बढ़े। कांग्रेस-भाजपा के शासन के विरुद्ध ही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन 'एआईएमआईएम' ने अभी गुजरात में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि 'अधिकारों से वंचित' समुदायों के लिए विकल्प के रूप में राज्य में पार्टी को स्थापित कर रहे हैं।

    AIMIM president Asaduddin Owaisi says- Congress, not AIMIM, is BJP’s B-team in Gujarat

    बता दिया जाए कि, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी के सहयोगी के रूप में गुजरात के निकाय चुनावों में हिस्सा ले रही है। इसने अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दोनों दलों ने गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए गठबंधन किया है।
    ओवैसी का कहना है कि, 'हम लोगों के लिए एक और विकल्प के रूप में गुजरात आए हैं। विशेष रूप से आदिवासी, मुस्लिम, दलित और ओबीसी लोगों के लिए।''

    उन्होंने कहा कि, हमारा मकसद सिर्फ चुनावों में सफलता हासिल करना नहीं है, बल्कि गरीबों और मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है। साथ ही उनकी आदिवासियों की भूमि रक्षा करना हमारा मकसद है।' इस प्रकार ओवैसी ने मुस्लिमों, आदिवासियों और अन्य समुदायों को एकजुट होने का संदेश दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+