Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

साबरमती जेल में काबू से बाहर हुआ कोरोना, DYSP समेत 16 सिपाही और 54 कैदी चपेट में आए

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद की साबरमती जेल में अब डीवायएसपी समेत 16 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा 54 कैदी भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जेल के अंदर संक्रमण फैलने के चलते मई महीने के मध्य में 2 हजार कैदियों को रिहा करना पड़ा। जेल प्रबंधन ने सावधानी बरतते हुए अन्य कैदियों की जांचें करा-कराकर सुरक्षित कक्षों में शिफ्ट किया। कुछ और ऐहतियाती कदम भी उठाए गए, लेकिन वायरस पर काबू नहीं पाया जा सका है।

In ahmedabad sabarmati central jail, 54 prisoners and 16 prison-staff including DYSP reported covid-19 positive

संवाददाता ने बताया कि, अब यहां के डीवायएसपी समेत 16 जेलकर्मियों के संक्रमित पाए जाने पर जेल स्टाफ एवं अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। आरोग्य विभाग के मुताबिक, जेल में कुछ कर्मचारियों व कैदियों की तबियत बिगड़ने और उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर टेस्ट शुरू किया गया। जिसमें जेल सुपरिटेंडेंट व पीआरओ के पद पे तैनात डीवायएसपी डी. वी. राणा समेत 16 जेलकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। साथ ही 54 कैदी भी संक्रमित होने की हकीकत सामने आई। जिसके चलते इन सभी को आइसोलेट किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 30 हजार का आंकड़ा पार चुके हैं। पिछले 24 घंटो में यहां 580 नए केस सामने आए। जबकि, 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़कर कुल 1772 पहुंच गई। 22038 से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए, जो कि अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, एक्टिव केसेस की संख्या 6348 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+