Dhandhuka में 'योगी मॉडल' की गूंज, धर्मेश गमेरा हत्याकांड के आरोपियों के घर चला बुलडोजर

Dhandhuka Demolition: गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका में धर्मेश गमेरा हत्याकांड के बाद प्रशासन अब 'एक्शन मोड' में आ गया है। मंगलवार, 21 अप्रैल को धंधुका के खातकीवाड़ इलाके में बुलडोजर कार्रवाई करते हुए कई अवैध निर्माणों को हटाया गया।

इस कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने साफ किया है कि सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ही यह कदम उठाया गया है। धंधुका के एसडीएम विद्यसागर ने बताया कि चार अवैध अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है और इन सभी मामलों में पहले ही नोटिस और अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं।

ahmedabad-dhandhuka-demolition

उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्रवाई केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धंधुका-बगोदरा हाईवे पर फ्लाईओवर से लेकर धंधुका चौक तक फैले सभी अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।

Dharmesh Gamara Murder Case में आरोपियों के घर पर प्रहार: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

एसडीएम विद्यासागर ने मौके पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रशासन खाटकीवाड़ इलाके में चार प्रमुख अवैध अतिक्रमणों को हटा रहा है। इसके लिए सभी कानूनी प्रक्रियाएं पहले ही पूरी की जा चुकी थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि धर्मेश गमेरा हत्याकांड के आरोपियों के घरों के आसपास जो भी अवैध निर्माण सड़क पर पाया गया है, उसे हटाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया कि आरोपियों का अवैध रूप से बना घर भी गिराया जाएगा। बगोदरा फ्लाईओवर से लेकर धंधुका चौक तक बगोदरा हाईवे पर जितने भी अवैध निर्माण हैं, उन्हें इस अभियान के तहत हटाया जाएगा।

भारी पुलिस बल की निगरानी में हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या विरोध से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अहमदाबाद ग्रामीण डीएसपी आस्था राणा ने बताया कि करीब 400 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। इसके अलावा दो अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो पूरे अभियान की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा, सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

Manipur में बफर जोन बने नए तनाव का केंद्र! मासूमों की मौत के बाद इंफाल में सड़कों पर मैतेई महिलाएं, ताजा अपडेट
Manipur में बफर जोन बने नए तनाव का केंद्र! मासूमों की मौत के बाद इंफाल में सड़कों पर मैतेई महिलाएं, ताजा अपडेट

क्या था धर्मेश गमेरा हत्याकांड?

धंधुका में 18 अप्रैल शनिवार को बाइक ओवरटेक करने जैसी मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान धर्मेश गमेरा नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था और कई दुकानों में आगजनी व तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समीर मोहम्मदभाई और रिजवान निजामभाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो इस पूरी घटना की तह तक जाकर जांच कर रहा है।

जांच जारी, आगे भी कार्रवाई संभव

डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि धमेंश गामरा हत्या मामले की जांच अभी जारी है और प्रशासन के निर्देशों के अनुसार आगे भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों को हटाना एक नियमित प्रक्रिया है और इसे कानून के दायरे में रहकर ही अंजाम दिया जा रहा है।

इस बुलडोजर कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल बढ़ गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी और लगातार चल रही कार्रवाई के कारण लोगों में चर्चा का माहौल है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।

Women Reservation Act 2023 लागू, लेकिन क्यों बना है सस्पेंस? महिलाओं को कब से मिलेगा फायदा?
Women Reservation Act 2023 लागू, लेकिन क्यों बना है सस्पेंस? महिलाओं को कब से मिलेगा फायदा?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+